Monday, July 27, 2026 |
Home Breaking Newsजयपुर में प्रतिष्ठित ISSO National Games 2025-26 का भव्य आगाज

जयपुर में प्रतिष्ठित ISSO National Games 2025-26 का भव्य आगाज

18 सितंबर से पांच दिवसीय खेल महोत्सव, अंडर-19 और अंडर-17 श्रेणियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं की भागीदारी

by Business Remedies
0 comments
ISSO National Games Jaipur में छात्र खिलाड़ी खेल भावना और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए

जयपुर, बिजनेस रेमेडीज़। जयपुर में प्रतिष्ठित ISSO National Games 2025-26 का गुरुवार (18 सितंबर) से भव्य उद्घाटन समारोह के साथ आगाज हुआ। यह पांच दिवसीय रोमांचक खेल प्रतिस्पर्धाओं का मंच है, जो युवा खिलाड़ियों में national और international खेल भावना को बढ़ावा देता है। प्रतियोगिता 22 सितंबर तक जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर में आयोजित की जा रही है।

इस वर्ष, JPIS ने तीन प्रमुख श्रेणियों की मेजबानी की है:

  • अंडर-19 बालक फुटबॉल

  • अंडर-17 बालक बास्केटबॉल

  • अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल

इसमें भारत और विदेश के 50+ अग्रणी विद्यालयों से 1000+ छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतिष्ठित संस्थान जैसे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, अडाणी इंटरनेशनल स्कूल, जेम्स मॉडर्न एकेडमी, दुबई समेत कई अन्य स्कूल इस खेल महोत्सव में शामिल हैं।

ISSO National Games टीमवर्क, दृढ़ता, सहनशीलता और खेल भावना का प्रतीक हैं, जो युवा खिलाडिय़ों को एकजुट करते हैं और आने वाले कल के विजेताओं को प्रेरित करते हैं।



You may also like

Leave a Comment