Sunday, July 5, 2026 |
Home AutomobileSamsung India ने पंजाब में Disaster Relief & Care प्रोग्राम शुरू किया

Samsung India ने पंजाब में Disaster Relief & Care प्रोग्राम शुरू किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/गुरूग्राम Samsung ने पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित ग्राहकों और समुदायों की मदद के लिए अपना विशेष आपदा राहत और देखभाल कार्यक्रम लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम के तहत प्रभावित इलाकों में केयर कैंप लगाए जाएंगे, जहां परिवारों को जरूरी घरेलू सामान, बुनियादी उपकरण और इमरजेंसी किट मुहैया कराई जाएगी। वर्षों से, सैमसंग विभिन्न पहलों के माध्यम से मुश्किल समय में लोगों का सहयोग करने के लिए आगे आया है। जैसेकि श्रीनगर में वैली ऑफ होप (2014) से लेकर केयर फॉर केरल (2018) और केयर फॉर महाराष्ट्र (2019) तक। इन पहलों से हजारों लोगों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जीवन को फिर से संवारने में मदद मिली और मुश्किल हालात में उम्मीद की किरण मिली।
हर जरूरत के लिए एक केयर कैम्प : पंजाब के गुरदासपुर में, जहाँ हाल ही की बाढ़ ने लोगों की जिंदगी प्रभावित की है, सैमसंग पहले ही अपने कॉन्टैक्ट सेंटर और सर्विस सेंटर के जरिए मदद के अनुरोध लेना शुरू कर चुका है। लोग लगातार केयर कैंप में सहायता के लिए पहुँच रहे हैं, और जैसे-जैसे स्थानीय घोषणाएँ और सूचनाएँ आसपास के गाँवों तक पहुँचेंगी, मदद के लिए आने वालों की संख्या बढऩे की उम्मीद है।
ज्यादातर रिक्वेस्ट पानी में डूबे स्मार्टफोन्स, वॉशिंग मशीनों और रेफ्रिजरेटर से संबंधित हैं। ये सभी उपकरण परिवारों के लिए बेहद जरूरी हैं। फौरी राहत सुनिश्चित करने के लिए, सैमसंग ने ग्राउंड पर सीधे सहायता प्रदान करने के लिए अपनी कस्टमर सर्विस टीमों को तैनात किया है। इन कैम्प के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए, शाखा कार्यालयों द्वारा अधिकृत सेवा केंद्रों पर पोस्टर लगाए गए हैं, सैमसंग मेंबर्स पर बैनर लाइव हैं, सोशल मीडिया पोस्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है, और पंजाब के प्रभावित गांवों में स्थानीय घोषणा वाहनों को तैनात किया गया है। पंजाब के अलावा, अन्य आपदाओं के लिए तैयार रहने के लिए, सैमसंग ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में चार प्रमुख स्थानों पर बड़े टेंट और आवश्यक राहत किट को पहले से ही तैनात कर दिया है। ये मोबाइल केयर सेंटर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय किए जाएंगे ताकि लोगों को यह सेवाएं मिल सकें :

सैमसंग की वॉशिंग मशीनों में कपड़े धोने की सुविधाएं।
सैमसंग रेफ्रिजरेटर्स का उपयोग करके खाने को सुरक्षित रखने और दवाओं को ठंडा रखने की सुविधा।  सैमसंग माइक्रोवेव ओवन में गर्म भोजन और खाने को तुरंत गर्म करने की सुविधा।
पानी की निरंतर आपूर्ति के लिए टैंक, पंप और जनरेटर के साथ पेयजल तक पहुंच।
प्रत्येक कैम्प में टेबल, कुर्सियां, कपड़े सुखाने के रैक, साबुन, डिटर्जेंट, और सुरक्षा किट जैसे रिफ्लेक्टर वेस्ट, दस्ताने और टोपी भी उपलब्ध हैं ताकि ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो।

कर्तव्य से परे देखभाल : आपदाओं के बाद, सैमसंग ने क्षतिग्रस्त उपकरणों के कारण सर्विस कॉल्स में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की है। फील्ड-लेवल के वॉयस-ऑफ-कस्टमर (ङ्कह्रष्ट) द्वारा मार्गदर्शित, सैमसंग की सर्विस टीमें तुरंत स्थिति का आकलन करती हैं और प्रभावित समुदायों तक पहुंचने के लिए आपदा राहत एवं देखभाल कार्यक्रम को सक्रिय करती हैं।



You may also like

Leave a Comment