बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत की अग्रणी सामान्य बीमा कंपनियों में से एक, SBI General Insurance ने अपने मोबाइल ऐप पर एक नए किस्म का अनूठा स्वास्थ्य ट्रैकिंग फीचर शुरू किया है, जो स्वास्थ्य और कल्याण (वेलनेस) को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह नया फीचर उन्नत बायोमेट्रिक प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर उपयोगकर्ताओं को बस चेहरे और उंगलियों के स्कैन के जरिये महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतकों तक आसान पहुंच प्रदान करता है। यह पहल सक्रियता से स्वास्थ्य के लिए सहज, संपर्क रहित और प्रौद्योगिकी आधारित दृष्टिकोण प्रदान करती है, जिसे उपयोगकर्ताओं को वास्तविक समय के आधार पर अपने स्वास्थ्य और कल्याण की जिम्मेदारी लेने में सहायता के लिए तैयार किया गया है।
केयरप्लिक्स के सहयोग से विकसित यह स्वास्थ्य ट्रैकिंग फीचर उपयोगकर्ताओं को हृदय गति (हार्ट रेट), श्वसन दर (रेस्पिरेशन रेट), रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), बीएमआई, शरीर का वजन, तनाव का स्तर, शरीर में वसा, शरीर में पानी आदि जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतक हासिल करने में मदद करता है। केवल अपना चेहरा या उंगली स्कैन कर, उपयोगकर्ता अपने स्वास्थ्य की व्यापक समझ प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के बारे में सोच-समझकर फैसला ले सकते हैं।
केयरप्लिक्स की नवोन्मेषी रिमोट फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (rPPG) प्रौद्योगिकी पर आधारित यह फीचर डिवाइस के कैमरे के जरिये या फिंगरप्रिंट स्कैनिंग के जरिये एक साधारण वीडियो रिकॉर्डिंग से स्वास्थ्य डेटा निकालता है, जिससे उपयोगकर्ता बिना किसी भौतिक सेंसर या सुई की आवश्यकता के, कभी भी, कहीं भी अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
SBI General Insurance के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मोहम्मद आरिफ खान ने इस लॉन्च के बारे में कहा कि यह नए तरह का स्वास्थ्य स्कैनिंग फीचर पारंपरिक बीमा से परे सुलभ स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम है। यह हमारे डिजिटल रूप से सशक्त, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक समाज के दृष्टिकोण को दर्शाता है, जो व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य का सक्रिय रूप से प्रबंधन करने के लिए सक्षम बनाती है। यह फीचर वेलनेस को आसानी से जोडक़र, हमें स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर रखती है, जहां नवोन्मेष और सुविधाएं रोजमर्रा की जिंदगी में सहज रूप से घुल-मिल जाते हैं। कंपनी ग्राहकों को उन्नत और उपयोगकर्ताओं के अनुकूल समाधान प्रदान करने के लिए अपनी प्रौद्योगिकी क्षमताओं का विस्तार करना जारी रखेगी। यह नया बायोमेट्रिक स्वास्थ्य फीचर मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यह ऐप साझेदार सेवा प्रदाताओं के जरिये मानक लैब परीक्षणों पर 5त्न की छूट भी प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को और अधिक लाभ मिलता है। स्वास्थ्य संकेतों का आसान उपयोग और तुरंत उपलब्ध होना यह दर्शाता है कि SBI General Insurance डिजिटल रूप से जुड़े ग्राहकों को बढ़ावा देने और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए उपयोगी तरीका प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह लॉन्च SBI General Insurance की डिजिटल यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो पारंपरिक बीमा से परे ग्राहक-केंद्रित नवोन्मेष और मूल्यवर्दि्धत सेवाओं के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है, जिसका उद्देश्य है एक स्वस्थ, अधिक सुरक्षित समाज का निर्माण करना।

