बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर Narayana Hospital Jaipur, जो शहर के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक है, ने आज घोषणा की कि वह राष्ट्रव्यापी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का समर्थन करेगा। इसके अंतर्गत 17 सितम्बर को महिलाओं के लिए एक मुफ्त ईसीजी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। यह पहल नारायणा हेल्थ के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसके तहत भारत सरकार के महिलाओं के स्वास्थ्य और निवारक देखभाल को मजबूत करने के मिशन को सहयोग दिया जा रहा है।
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। यह अभियान देशभर में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।अभियान के अंतर्गत, नारायणा हेल्थ का लक्ष्य है कि पूरे देश में अपने 20 से अधिक अस्पतालों में एक ही दिन में 5,000 ईसीजी परीक्षण किए जाएँ। जयपुर की महिलाएं Narayana Hospital Jaipur में वॉक-इन करके इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। भारत में हृदय रोग लगभग 25 प्रतिशत मौतों के लिए जिम्मेदार है और इनमें महिलाओं का अनुपात भी काफी अधिक है।
Global Burden of Disease Study के अनुसार, भारत में महिलाओं में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण हृदय रोग है, जो लगभग 18 प्रतिशत महिला मौतों का कारण बनता है। चौंकाने वाली बात यह है कि भारतीय महिलाओं में हृदय रोग से होने वाली मृत्यु दर स्तन कैंसर और अन्य सभी कैंसर से होने वाली कुल मौतों से भी अधिक है। Narayana Health के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. देवी शेट्टी ने कहा,महिला का स्वास्थ्य परिवार की खुशहाली की नींव है और हम स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की सरकार की इस पहल का दिल से स्वागत करते हैं। नारायणा हेल्थ का सपना हमेशा से ही यह रहा है कि हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले। इस पहल के ज़रिए हम देशभर में 5,000 मुफ्त ईसीजी कराने का लक्ष्य रखते हैं। यह केवल एक जांच नहीं है, बल्कि हृदय स्वास्थ्य पर बातचीत और जागरूकता का द्वार खोलने जैसा है। हमें गर्व है कि हमारे प्रयास सरकार की ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ दृष्टि से मेल खाते हैं और एक-एक दिल को स्वस्थ बनाकर स्वस्थ भारत बनाने में योगदान देंगे। विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं कि ईसीजी एक त्वरित, बिना दर्द वाला और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रारंभिक कदम है, जो हृदय स्वास्थ्य की जांच में मदद करता है। यह कई हृदय संबंधी असामान्यताओं का पता लगाने और उनके शुरुआती प्रबंधन में सहायक है, जिससे गंभीर हृदय घटनाओं से बचा जा सकता है। महिलाओं से अपील है कि वे अपने नज़दीकी नारायणा हेल्थ अस्पताल पहुँचकर इस मुफ्त स्क्रीनिंग का लाभ उठाएँ।

