बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई खपत, खर्च करने योग्य आय में बढ़त और कम ब्याज दरों द्वारा समर्थित बढ़ती मांग के कारण भारत की अर्थव्यवस्था का लगातार विस्तार हो रहा है। देश की अग्रणी कंपनियां – सेक्टर लीडर्स – इन उभरते अवसरों का लाभ उठाने और अर्थव्यवस्था के भविष्य को आकार देने के लिए विशिष्ट रूप से तैयार हैं। कई उत्पाद श्रेणियों में जीएसटी दरों में कटौती अपेक्षित है, जिसकी वजह से अफोर्डबिलिटी बढऩे की संभावना है, ये कंपनियां न केवल आर्थिक विकास को गति देती हैं, बल्कि निवेशकों को दीर्घकालिक वेल्थ क्रिएशन का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करती हैं।
इस आशाजनक अवसर को मद्देनजर रखते हुए, भारत की सबसे विश्वसनीय जीवन बीमा कंपनियों में से एक, Tata AIA Life Insurance (Tata AIA ) दो नए फंड लॉन्च कर रही है, जो निवेशकों को जीवन बीमा सुरक्षा के साथ अपने परिवारों की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए भारत के सेक्टर लीडर्स का समर्थन करने का अवसर देते हैं।
Tata AIA सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड : भारत की उन शीर्ष प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में निवेश करता है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में अग्रणी हैं, और यह फंड निवेशकों को दीर्घकालिक संपत्ति बनाने का अवसर प्रदान करता है।
Tata AIA सेक्टर लीडर्स इंडेक्स पेंशन फंड : Tata AIA के यूनिट-लिंक्ड पेंशन समाधानों के माध्यम से उपलब्ध, यह फंड ग्राहकों को सेक्टर लीडर्स में व्यवस्थित निवेश के माध्यम से एक मजबूत सेवानिवृत्ति कोष बनाने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। दोनों फंड 22 सितंबर, तक सबस्क्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे। नई फंड पेशकश अवधि के दौरान प्रति यूनिट की शुरुआती कीमत 10 होगी। इसके अलावा, 22 सितंबर, को नए जीएसटी नियम लागू होने के साथ, इन फंड शुल्कों को जीएसटी से छूट दी जाएगी। निवेशक टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के यूनिट-लिंक्ड समाधानों के जरिए भाग ले सकते हैं, जो जीवन बीमा कवरेज और दीर्घकालिक वेल्थ क्रिएशन के संयुक्त लाभ देता हैं।
Tata AIA Life Insurance के मुख्य निवेश अधिकारी, हर्षद पाटील बताते हैं, कि भारत के विकास को सेक्टर लीडर्स द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो बढ़ती मांग और अनुकूल नीतियों का लाभ उठाने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार हैं। हमारे नए लॉन्च किए गए सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड्स ऐसे इंडेक्स में निवेश करने से लाभान्वित होते हैं जो इन शीर्ष प्रदर्शन करने वाली कंपनियों की पहचान करने के लिए एक अनुशासित दृष्टिकोण का उपयोग करता है और निवेशकों को लाभ पहुँचाने के लिए एक व्यवस्थित निवेश रणनीति अपनाता है। ये फंड हमारे पॉलिसीधारकों को इक्विटी बाजारों की वेल्थ क्रिएशन क्षमता का लाभ उठाने में सक्षम बनाते हैं, साथ ही हमारे यूलिप समाधानों में निवेश के माध्यम से उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान करते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि वे ‘हर वक्त के लिए तैयार’ रहें।
फंड्स की मुख्य जानकारी
निवेश उद्देश्य : सेक्टर लीडर्स इंडेक्स से जुड़े शेयरों में निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि।
बेंचमार्क: बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स कस्टमाइज्ड इंडेक्स
एसेट एलोकेशन: 80-100 प्रतिशत इक्विटी और इक्विटी-संबंधित योजनाएं; 0-20 प्रतिशत नकद व मुद्रा बाजार योजनाएं।

