बिजऩेस रेमेडीज/बेंगलुरू Amazon Great ने घोषणा की है कि बहुप्रतीक्षित Great Indian Festival 2025 23 सितंबर से शुरू होगा। इस साल का उत्सव ग्राहकों के लिए घर, रसोई और बाहरी उत्पादों की विस्तृत श्रेणियों पर 80 प्रतिशत तक की छूट लेकर आ रहा है। प्राइम सदस्य इस ऑफऱ का लाभ 24 घंटे पहले यानी 22 सितंबर रात से ही उठा पाएंगे।
इस फेस्टिवल में ग्राहक घरेलू सजावट, फर्नीचर, कुकवेयर, रोबोटिक वैक्यूम, लाइटिंग और बाहरी उपयोग की जरूरी चीजों के साथ अपने घर को और आकर्षक बना सकते हैं। हीरो मोटोकॉर्प, फिलिप्स, गोदरेज, एक्वागार्ड और बर्गनर जैसे अग्रणी ब्रांडों के उत्पाद इस बार की बड़ी खासियत होंगे। उदाहरण के लिए, हीरो मोटोकॉर्प एक्सट्रीम 125R केवल 87,380 में, एक्वागार्ड डिलाइट RO+UV+UF वॉटर प्यूरीफायर 9,499 में और ड्रीम स्न10 रोबोट वैक्यूम और मॉप कॉम्बो 16,999 में उपलब्ध होगा। इसके अलावा फर्नीचर, किचनवेयर और सजावटी उत्पादों पर 60–80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। बाहरी और जीवनशैली उत्पादों में भी शानदार डील्स होंगी -पावर टूल्स, सफाई उत्पाद, बागबानी उपकरण और कार-केयर आइटम्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट, जबकि स्पोर्ट्स और फिटनेस गियर पर 70 प्रतिशततक की छूट उपलब्ध होगी। ग्राहकों के लिए पेट्रोल और ईवी टू-व्हीलर्स पर 26,000 तक की बचत का मौका भी रहेगा। बैंक और पेमेंट ऑफऱों के तहत, एसबीआई कार्ड पर 10 प्रतिशत त्वरित छूट मिलेगी। इसके अलावा, ICICI और HDFC कार्डधारकों को 17,500 तक की अतिरिक्त बचत होगी। प्राइम सदस्यों के लिए अमेजन पे ICICI क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत असीमित कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी शामिल है। इस फेस्टिवल में ग्राहक न सिर्फ़ ज़रूरी प्रोडक्ट्स खरीद पाएंगे, बल्कि आकर्षक डील्स और बैंक ऑफऱों के साथ अपनी खऱीदारी को और भी किफायती बना सकेंगे।

