Aviation और Defence में इस्तेमाल की संभावना
नई दिल्ली, Zomato के Founder Deepinder Goyal ने कंपनी के आगामी Wearable Device Temple को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि यह Device भविष्य में केवल Health Tracking तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि Aviation और Defence जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उपयोगी हो सकता है। Physiological Data के जरिए यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि कोई व्यक्ति किसी महत्वपूर्ण Task के लिए कितना Fit है।
Pilots की Fitness जांचने में मिल सकती है मदद
Social Media Platform X पर Users को जवाब देते हुए Goyal ने कहा कि Temple का इस्तेमाल यह जांचने के लिए किया जा सकता है कि कोई Pilot उड़ान भरने के लिए Fit है या नहीं। इसके अलावा Air Force में यह Technology यह तय करने में मदद कर सकती है कि किसी खास दिन Mission के लिए कौन-सा Personnel सबसे ज्यादा Fit और Ready है।
Real-Time Physiological Monitoring पर जोर
Goyal के मुताबिक Device से मिलने वाला Data किसी व्यक्ति की Physical Condition और Performance Readiness को समझने में मदद कर सकता है। खासतौर पर ऐसे Tasks में इसका महत्व बढ़ सकता है, जहां Concentration, Alertness और बेहतर Performance बेहद जरूरी होती है।
Thoughts-to-Text Technology पर Research
Goyal ने Temple को लेकर एक और महत्वाकांक्षी योजना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कंपनी की Research Team ऐसी Technology पर काम कर रही है, जो भविष्य में Human Thoughts को Text में बदल सके। हालांकि, उनके मुताबिक यह Feature Temple के तीसरे या चौथे Version तक आने की संभावना है।
BrainFlow है प्रमुख Feature
फिलहाल Temple का Focus Physiological Sensing और Health Monitoring पर है। इसका प्रमुख Feature BrainFlow दिमाग में Blood Flow से जुड़े बदलावों को लगातार Track करने के लिए तैयार किया गया है। Goyal के अनुसार 60 Participants पर हुए दूसरे Validation Study में BrainFlow ने NIRS Technology के मुकाबले 0.84 से 0.91 तक Correlation दर्ज किया।

