जयपुर। जयपुर आधारित मेहाई टेक्नोलॉजी लिमिटेड की राइट इश्यू कमेटी ने सेबी के नियमानुसार कंपनी के राइट इश्यू की कीमत, समय व अन्य शर्तें 12 सितंबर 2025 को घोषित की है। राइट इश्यू के तहत 1 रुपए अंकित मूल्य वाले पूर्णतः चुकता इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। राइट्स इक्विटी शेयरों की कुल संख्या 37,05,30,000 राइट्स इक्विटी शेयर और राइट्स इश्यू का आकार कुल राशि 7,410.60 लाख रुपए तक (पूर्ण अभिदान मानकर) निर्धारित किया गया है।
राइट्स इश्यू मूल्य: 2 रुपए प्रति राइट्स इक्विटी शेयर (1 रुपए प्रीमियम सहित) है। संपूर्ण इश्यू मूल्य इश्यू में आवेदन करते समय देय होगा। राइट्स इश्यू में अधिकार प्राप्त करने के हकदार इक्विटी शेयरधारकों (“पात्र इक्विटी शेयरधारक”) का निर्धारण करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड तिथि गुरुवार, 18 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है। राइट्स इश्यू शुक्रवार, 26 सितंबर, 2025 को खुलकर शुक्रवार, 17 अक्टूबर, 2025 को बंद होगा।
ऑन-मार्केट त्याग की अंतिम तिथि मंगलवार, 14 अक्टूबर, 2025 है और ऑफ-मार्केट त्याग की अंतिम तिथि गुरुवार, 16 अक्टूबर, 2025 है। निदेशक मंडल और/या राइट्स इश्यू समिति को इश्यू समापन तिथि बढ़ाने का अधिकार होगा, बशर्ते कि इश्यू अवधि इश्यू आरंभ तिथि (इश्यू आरंभ तिथि सहित) से 30 दिनों से अधिक न हो। राइट्स इश्यू से पहले कंपनी के कुल इक्विटी शेयरों की संख्या 37,05,30,000 है जिनका अंकित मूल्य 1 रुपए प्रति प्रति शेयर है। पूर्ण अभिदान मानने के अनुसार राइट्स इश्यू के बाद कंपनी के कुल इक्विटी शेयरों की संख्या 74,10,60,000 इक्विटी शेयर हो जाएगी,जिनका अंकित मूल्य 1 रुपए प्रति शेयर है।
राइट्स इश्यू की अन्य शर्तें (आंशिक हकदारियों सहित) कंपनी द्वारा दाखिल किए जाने वाले ऑफर लेटर में शामिल की जाएंगी। राइट्स इक्विटी शेयर, रिकॉर्ड तिथि पर धारित प्रत्येक 1 (एक) पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर के लिए 1 (एक) राइट्स इक्विटी शेयर के अनुपात में पात्र इक्विटी शेयरधारकों को राइट्स शेयर मिलेंगे। राइट्स हकदारी के लिए RE-ISIN: INE062Y20012 है।

