जयपुर। जयपुर आधारित वैश्विक स्तर पर ज्वेलरी और लाइफस्टाइल उत्पादों की बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी वैभव ग्लोबल लिमिटेड (वीजीएल) ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग में सुधार किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि इक्रा ईएसजी रेटिंग्स ने उसकी ‘संयुक्त ईएसजी रेटिंग’ को ’72 (मजबूत)’ से संशोधित कर ’73 (मजबूत)’ कर दिया है।
यह रेटिंग अपग्रेड वीजीएल के अनूठे व्यावसायिक मॉडल की मजबूती, टैरिफ चुनौतियों से निपटने की उसकी क्षमता और स्थिरता पहलों पर निरंतर प्रगति को दर्शाता है। मजबूत बोर्ड निगरानी और बेहतर ईएसजी खुलासे के साथ शासन पद्धतियाँ भी मजबूत बनी रहीं। वैभव ग्लोबल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुनील अग्रवाल ने कहा कि “हमें इक्रा द्वारा हमारी ईएसजी प्रगति को मान्यता दिए जाने पर खुशी है। यह अपग्रेड नवीकरणीय ऊर्जा, परिचालन दक्षता और सामुदायिक कल्याण पर हमारे फोकस को दर्शाता है। हम अपने सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करते हुए वित्त वर्ष 2031 तक कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

