Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate WorldITCONS E-SOLUTIONS LTD ने दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय से 49.74 लाख रुपए का ऑर्डर हासिल किया

ITCONS E-SOLUTIONS LTD ने दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय से 49.74 लाख रुपए का ऑर्डर हासिल किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। प्रमुख मानव संसाधन क्षेत्र में कार्यरत कंपनी इटकॉन्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा अकुशल कार्य हेतु 14 कामगारों की तैनाती हेतु एक नई बोली प्रदान की गई है। अनुबंध का कुल मूल्य 49,74,588 रुपये है, जिसमें सभी लागू कर शामिल हैं। इस अनुबंध की अवधि 1 वर्ष है, जो 01 सितंबर 2025 से प्रारंभ होगी।

कारोबारी गतिविधियां:
इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड ह्यूमन रिसोर्स सर्विसेज देने का काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी दोनों संगठनों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। 1. मेनपावर सप्लाई/रिकू्रटमेंट सर्विस 2. मेनपावर सोर्सिंग/ स्टाफिंग सर्विसेज निगमन के बाद से ‘इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड’ अनुबंधित कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की टीम बन गई है। कंपनी स्टाफिंग और भर्ती, सूचना प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी, खाद्य आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करती है। ITCONS E-SOLUTIONS LTD अपनी सेवाओं की पेशकश को विकसित कर रही है ताकि अपने ग्राहकों को कंपनी की सेवाओं के माध्यम से उनकी एंड-टू-एंड एचआर जरूरतों का समर्थन किया जा सके। कंपनी की सेवाओं की श्रेणी को निम्नलिखित व्यवसायों के अंतर्गत विभाजित किया गया है: 1. आईटी स्टाफिंग 2. जनरल स्टाफिंग 3. री-बेजिंग 4. रिक्रूटमेंट प्रोसेस आउटसोर्सिंग 5. पास थ्रो सर्विसेज 6. पेरोल सर्विसेज 7. मैनेज्ड आईटी सर्विसेज 8. प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग सॉल्यूशन 9. परमानेंट हायरिंग कंपनी ने गत 15 वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों को काम दिलवाया है। कंपनी को मूल रूप से आईटी स्टॉफिंग से ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी द्वारा विप्रो, एलटीटाई माईंडट्री, टीवीएसई, इनफिनाइट सॉल्यूशंस, एचसीएल इत्यादि प्रमुख कंपनियों को सर्विस प्रदान की जा रही है। कंपनी को अच्छी सर्विस देने पर ग्राहक कंपनियों से नियमित रूप से ऑर्डर मिल रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment