बिजनसे रेमेडीज/नई दिल्ली। भारत में प्रवासन अब ग्रामीण मजबूरी से निकलकर एक जागरूक, महत्वाकांक्षी रणनीति में बदल रहा है—अवसर, पहचान और नए सिरे से शुरुआत की ओर बढ़ता कदम। मैजिकब्रिक्स की नई रिपोर्ट, उसके “पता बदलो लाइफ बदलो” अभियान का हिस्सा, इस परिवर्तन को प्रभावशाली आंकड़ों, रियल एस्टेट ट्रेंड्स और आधुनिक गतिशीलता को परिभाषित करने वाली व्यक्तिगत कहानियों के साथ प्रस्तुत करती है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि महामारी के बाद की रिकवरी ने शहरी आवास में जबरदस्त मांग पैदा की है, जो भारत के शीर्ष शहरों में कीमतों के रुझानों में स्पष्ट दिखाई देती है। मुंबई में संपत्ति की कीमतें 58त्न बढ़ीं, जो 2020 में रूपये 19,500 प्रति वर्गफुट से बढक़र 2025 में रूपये 30,796 प्रति वर्गफुट हो गईं। नोएडा में 111त्न की वृद्धि हुई, जहां दाम रूपये 6,300 से बढक़र रूपये 13,300 प्रति वर्गफुट हो गए। ग्रेटर नोएडा में 105त्न की छलांग लगी और कीमतें रूपये 4,400 से बढक़र रूपये 9,029 प्रति वर्गफुट पहुंचीं। गुरुग्राम में दाम 86त्न बढ़े, रूपये 8,600 से बढक़र रूपये 15,996 प्रति वर्गफुट हो गए। बेंगलुरु में 66त्न की वृद्धि दर्ज की गई, जहां कीमतें रूपये 7,100 से रूपये 11,756 प्रति वर्गफुट तक पहुंचीं। वहीं, दिल्ली में 40त्न की बढ़ोतरी हुई, जहां कीमतें रूपये 13,500 से बढक़र रूपे 18,947 प्रति वर्गफुट हो गईं।
लेकिन कहानी केवल महानगरों तक सीमित नहीं है। एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि टियर 1 शहरों के निवासी अब बेहतर जीवन गुणवत्ता, किफायती रियल एस्टेट और बढ़ते रोजगार अवसरों की तलाश में टियर 2 और टियर 3 शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। मैसूर, विशाखापट्टनम और गाजय़िाबाद जैसे शहर अब रहने और निवेश दोनों के लिए गंभीर विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। अब प्रवासन केवल छोटे कस्बों से बड़े शहरों की ओर ही नहीं, बल्कि दोनों दिशाओं में होने लगा है। मैजिकब्रिक्स के सीएमओ, प्रसून कुमार ने कहा, “हम एक दिलचस्प बदलाव देख रहे हैं—प्रवासन अब केवल नौकरियों की तलाश नहीं है; यह जीवनशैली गढऩे का जरिया बन रहा है। लोग सोच-समझकर फैसले ले रहे हैं, जहां आकांक्षा और किफायत, नजदीकी और संभावनाएं, सबका संतुलन हो। टियर 1 शहर तेजी देते हैं, लेकिन टियर 2 और 3 शहर स्वतंत्रता और जीवन की गुणवत्ता देते हैं। ‘पता बदलो लाइफ बदलो’ इसी सोच से जुड़ा है—आज का घर खोज वास्तव में पहचान, विकास और संतुलन की गहरी तलाश है। एक प्लेटफ़ॉर्म के रूप में, हमारी भूमिका इन बदलती प्रेरणाओं को दर्शाने और रियल एस्टेट में और अधिक समझदारी भरे, मानवीय फैसलों को सक्षम करने की है।” इस अभियान के साथ, मैजिकब्रिक्स अपने इस विश्वास को दोहराता है कि रियल एस्टेट केवल संपत्ति के बारे में नहीं है—यह प्रगति के बारे में है। और कई बार, बस एक नया पिन कोड ही पूरी नई जिंदगी शुरू करने के लिए काफी होता है।

