Thursday, July 9, 2026 |
Home Corporate WorldM & B ENGINEERING LTD का ₹650 करोड़ तक का आईपीओ बुधवार, 30 जुलाई, 2025 को खुलेगा

M & B ENGINEERING LTD का ₹650 करोड़ तक का आईपीओ बुधवार, 30 जुलाई, 2025 को खुलेगा

by Business Remedies
0 comments
M & B ENGINEERING LTD

मुंबई, 25 जुलाई, 2025: एमएंडबी इंजीनियरिंग लिमिटेड (“MBEL” या “कंपनी”) बुधवार, 30 जुलाई, 2025 को इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) के संबंध में अपनी बोली/प्रस्ताव खोलेगी।

एंकर निवेशक बोली तिथि मंगलवार, 29 जुलाई, 2025 होगी। बोली/प्रस्ताव बुधवार, 30 जुलाई, 2025 को सदस्यता के लिए खुलेगा और शुक्रवार, 01 अगस्त, 2025 को बंद होगा। न्यूनतम 38 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 38 इक्विटी शेयरों के गुणकों के लिए बोलियाँ लगाई जा सकती हैं (“बोली विवरण”)। प्रस्ताव का मूल्य दायरा ₹366 से ₹385 प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है (“प्रस्ताव मूल्य”)। ₹10 अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का कुल प्रस्ताव आकार ₹6,500 मिलियन [₹650 करोड़] तक है, जिसमें ₹2,750 मिलियन [₹275 करोड़] तक के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम (“नया निर्गम”) और ₹3,750 मिलियन [₹375 करोड़] तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए प्रस्ताव (“बिक्री के लिए प्रस्ताव”) शामिल है (“कुल प्रस्ताव आकार”)।

कंपनी प्रस्ताव से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव करती है: (i) कंपनी की विनिर्माण सुविधाओं पर उपकरण और मशीनरी, भवन निर्माण कार्य, सौर रूफटॉप ग्रिड और परिवहन वाहनों की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को पूरा करना, जिसका अनुमान ₹1,305.79 मिलियन [₹130.58 करोड़] है; (ii) कंपनी द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी सॉफ्टवेयर उन्नयन में निवेश, जिसका अनुमान ₹52.00 मिलियन [₹5.20 करोड़] है; (iii) कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों के सावधि ऋणों का पूर्ण या आंशिक रूप से पुनर्भुगतान या पूर्व-भुगतान, जिसका अनुमान ₹587.50 मिलियन [₹58.75 करोड़] है; और (iv) सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य। इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड और डैम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड प्रस्ताव के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं (“बीआरएलएम”)।



You may also like

Leave a Comment