बिजऩेस रेमेडीज/इंदौर भारत की सबसे बड़ी डिजिटल HealthCare Company, MediBuddy ने आज Indore में अपने नए कार्यालय के शुभारंभ की घोषणा की। ऐसा कंपनी की क्षेत्रीय उपस्थिति बने और उभरते प्रतिभा केंद्रों का लाभ उठाने की रणनीतिक योजना के तहत किया गया। यह महानगरों के अलावा परिचालन का विस्तार करने और टियर-2 तथा टियर-3 शहरों में स्थानीय कार्यबल तैयार करने के कंपनी के लक्ष्य की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि है।
नेक्स्टकोवर्क्स, विजय नगर में स्थित यह नया केंद्र, MediBuddy के 24&7 डिजिटल संचालन, ग्राहक सहायता और सेवा वितरण में सहयोग करेगा। उम्मीद है कि यह मध्य भारत में व्यावसायिक विकास को गति देने के लिए एक प्रमुख केंद्र बन जाएगा। इसके अलावा, यह इंदौर के कुशल कार्यबल के लिए रोजग़ार के अच्छे अवसर पैदा करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
MediBuddy के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी, सतीश कन्नन ने कहा, “हमारा मानना है कि अच्छी स्वास्थ्य सेवा और बेहतर काम के अवसर केवल महानगरों तक ही सीमित नहीं होने चाहिए। इंदौर प्रतिभा और संभावनाओं से भर-पूर शहर है। हम अब उन जगहों में विस्तार कर रहे हैं जहां प्रतिभाशाली उम्मीदवार हैं। हमारे इंदौर कार्यालय का शुभारंभ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इस तरह हम स्थानीय रोजग़ार के अवसर पैदा कर सकेंगे, भौगोलिक क्षेत्र की परवाह किए बगैर उच्च-गुणवत्ता वाली, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के और करीब ला सकेंगे। Indore कार्यालय का शुभारंभ MediBuddy की नियोक्ता ब्रांडिंग रणनीति के अनुरूप भी है। इसकी स्थापना प्रतिभाशाली उम्मीदवारों से जुडऩे, प्रतिस्पर्धी भूमिका तथा कौशल बढ़ाने के अवसर प्रदान करने और उद्देश्य-संचालित, प्रौद्योगिकी-प्रधान स्वास्थ्य सेवा कंपनी का हिस्सा बनने के लिए की जा रही है।

