बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। कोलकाता आधारित ‘ग्लेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ इको फ्रेंडली फूड पैकेजिंग एवं सर्विस प्रोडक्ट्स का निर्माण व बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा पूर्व बर्धमान, पीएस – जमालपुर, ग्राम पंचायत: जौग्राम, मौजा – जौग्राम, जेएल नंबर 114, पश्चिम बंगाल 713166 में एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करन और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १० जुलाई को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2007 में निगमित, ग्लेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (जीआईएल) इको फ्रेंडली फूड पैकेजिंग एवं सर्विस प्रोडक्ट्स के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी थिन वॉल खाद्य कंटेनर और कम्पोस्टेबल स्ट्रॉ बनाने में माहिर है और होटल, रेस्तरां, कैफे/कैटरिंग (॥शक्रद्गष्टड्ड), पेय उद्योग और खाद्य पैकेजिंग जैसे क्षेत्रों में सेवा प्रदान करती है। कंपनी धूलागढ़ में एक नई 90,000 वर्ग फीट की विनिर्माण सुविधा के साथ बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उन्नत मशीनों और कुशल कर्मचारियों से सुसज्जित है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने परिचालन से 118.85 करोड़ रुपए का राजस्व और 1.48 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने परिचालन से 144.50 करोड़ रुपए का राजस्व और 8.57 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने परिचालन से 170.66 करोड़ रुपए का राजस्व और 18.26 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 10.70 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 214.36 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 40.21 करोड़ रुपए और रिजर्व एवं सरप्लस 40.80 करोड़ रुपए है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘ग्लेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 10 जुलाई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 64,96,800 शेयर 92 से 97 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 6२.९४ करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

