Sunday, July 5, 2026 |
Home Business Remedies‘ओह माय गॉड’ फेम उमेश शुक्ला की नई पेशकश ‘हीर एक्सप्रैस’ का टीजऱ लॉन्च, दिविता जुनेजा का दमदार डेब्यू

‘ओह माय गॉड’ फेम उमेश शुक्ला की नई पेशकश ‘हीर एक्सप्रैस’ का टीजऱ लॉन्च, दिविता जुनेजा का दमदार डेब्यू

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। ट्यूलिप एंटरटेनमेंट और दिविसा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी पारिवारिक फिल्म ‘हीर एक्सप्रैस’ का टीजऱ भव्य रूप से जी म्यूजिक कंपनी पर लॉन्च किया गया। लॉन्च के कुछ ही घंटों में टीजऱ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फिल्म इंडस्ट्री में उत्सुकता का माहौल बना चुका है।

फिल्म का निर्माण मैरी गो राउंड स्टूडियोज और क्रिएटिव स्ट्रोक्स गु्रप के सहयोग से हुआ है। निर्देशन की कमान संभाली है राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और ‘ओह माय गॉड’ एवं ‘102 नॉट आउट’ जैसी सराडी गई फिल्मों के निर्देशक उमेश शुक्ला ने। वहीं फिल्म के निर्माता हैं उमेश शुक्ला, आशीष वाघ, मोहित छाबडा और संजय ग्रोवर। डीर एक्सप्रेस’ एक साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म है. जो इमोशंस, रोमांच, हास्य और संगीत का सुंदर समागम प्रस्तुत करती है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों के लिए एक ऐसा अनुभव लेकर आती है जो दिल को छू जाएगा और लंबे समय तक याद रहेगा। फिल्म से थिएटर बैकग्राउंड की कलाकार दिविता जुनेजा अपना सशक्तडेब्यू कर रही हैं। कथक और शास्त्रीय संगीत में दक्ष दिविता, पहले कई म्यूजिक़ वीडियो में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं और अब सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने को तैयार हैं। दिविता के साथ नजऱ आएंगे प्रीत कमानी, जिनका आकर्षण, सहज अभिनय और चुलबुला अंदाज़ यूथ आडियंस में खासा लोकप्रिय है। फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक, जिनके अभिनय की गहराई और अनुभव फिल्म को एक सशक्तआधार प्रदान करते हैं। इसके अलावा लंदन के भी कई जाने-माने कलाकार इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन की खूबसूरत और प्रतिष्ठित लोकेशनों पर की गई है। टीम ने जुनून और समर्पण के साथ लंबे-लंबे शेड्यूल पूरे किए। इमोशनल सीन्स से लेकर हल्के-फुल्के मोमेंट्स तक, हर फ्रेम में एक सिनेमैटिक सौंदर्य और भावनात्मक गहराई है. जो दर्शकों को एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव देगा।

फिल्म का संगीत इसकी आत्मा है। इसमें कुल 6 गाने हैं, जिनका संगीत दिया है तनिष्क बागची, एवी सरा, जेरी सिंह और सकार सिंह ने। इन गीतों को आवाज दी है लोकप्रिय गायकों जावेद अली, निकिता गांधी, नक्काश अज़ीज़ और जसबीर जस्सी ने। संगीतकारों और गायकों की इस शानदार टीम ने फिल्म के हर गाने को इमोशन्स और मेलोडी से भरपूर बनाया है। गाने रोमांस, विरह, उमंग और रिश्तों की संवेदनाओं को बड़े ही खूबसूरती से दर्शाते हैं। टीजर लॉन्च के साथ ही फिल्म को भारत के टॉप फिल्म विश्लेषकों और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉम्र्स ने भी कवर किया। जिनमें तरन आदर्श, कोमल नाडटा, वायरल भयानी, मानव मंगलानी, वरिंदर चावला, योगेन शाह, वूम्पला, जूम टीवी, फिल्मफेयर, और फिल्मीज्ञान प्रमुख हैं।

सोशल मीडिया पर भी ‘हीर एक्सप्रैस’ हैशटैग ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक रही है। एक लंबे समय के बाद दर्शकों को एक ऐसी फिल्म मिलने जा रही है, जो पूरे परिवार के साथ बैठकर देखी जा सकती है वो भी बिना किसी झिझक के। यह फिल्म 8 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।



You may also like

Leave a Comment