Monday, June 29, 2026 |
Home Automobileटीवीएस अपाचे के दो दशकों का जश्नः नई पीढ़ी की टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4 वी ने शुरू किया परफोर्मेन्स का नया दौर

टीवीएस अपाचे के दो दशकों का जश्नः नई पीढ़ी की टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4 वी ने शुरू किया परफोर्मेन्स का नया दौर

भविष्य के लिए डिज़ाइन की गई मोटरसाइकल ओबीडी2बी कम्प्लायन्ट है तथा आधुनिक टेक्नोलॉजी, शानदार परफोर्मेन्स एवं नए बोल्ड ग्राफिक्स का संयोजन है

by Business Remedies
0 comments

बैंगलुरू, 10 जून, 2025: दोपहिया और तिपहिया सेगमेन्ट में ग्लोबल लीडर टीवीएस मोटर कंपनी ने 20 सालों की रेसिंग की धरोहर, इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता एवं दुनिया भर में 6 मिलियन से अधिक राइडरों के भरोसे का जश्न मनाते हुए नई 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी का अनावरण किया। रेस के मैदान से उत्पन्न और सड़क के लिए निर्मित टीवीएस अपाचे मोटरसाइकलें रेसिंग में शानदार परफोर्मेन्स देती हैं। इन्हें खासतौर पर उन राइडरों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपनी मोटरसाइकल से पावर, कंट्रोल और रिफाइनमेन्ट की उम्मीद रखते हैं। अपाचे सीरीज़ बेजोड़ विश्वसनीयता और रोमांच के साथ सेगमेन्ट में अग्रणी परफोर्मेन्स देना जारी रखे हुए है।

ओबीडी2बी कम्प्लायन्ट टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी कई महत्वपूर्ण अपग्रेड्स के साथ आती है जो राइडिंग के अनुभव को बेहतरीन बना देते हैं। इसमें शानदार कंट्रोल और शार्प कॉर्नरिंग क्षमता के लिए 37एमएम अपसाईड डाउन (यूएसडी) फ्रंट सस्पेंशन है। इसके अलावा एक हाइड्रोफोर्म्ड हैण्डलबार राइडिंग की सभी परिस्थितियों में बेहतर हैण्डलिंग और स्थिरता को सुनिश्चित करता है। रेसिंग के डीएनए को आगे बढ़ाते हुए टीवीएस अपाचे, आधुनिक टेक्नोलॉजी, रेस से प्रेरित डिज़ाइन एवं सटीक इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट संयोजन पेश करती है।

टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी के नए फीचर्स

o ओबीडी2बी कम्प्लायन्स

o 37एमएम अपसाईड डाउन फ्रंट सस्पेंशन

o हाइड्रोफोर्म्ड हैण्डलबार बेहतर हैण्डलिंग के लिए

o बेहतर लुक, शानदार रैड एलॉय व्हील्स के साथ

प्रीमियम उत्कृष्ट डिज़ाइन

लुक की बात करें तो मोटरसाइकल रैड एलॉय व्हील एवं नए ग्राफिक्स के साथ शानदार नए लुक में आती है। यह तीन कलर्स- ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लैक एवं ग्रेनाईट ग्रे में उपलब्ध होगी।

 

रेस से प्रेरित इनोवेशन

उच्च परफोर्मेन्स की राइडिंग की धरोहर को जारी रखते हुए टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी 9,000 rpm पर 20.8 PS की पीक पावर और 7,250 rpm पर 17.25 Nm का टोर्क देती है। मोटरसाइकल ड्यूल चैनल एबीएस के साथ ब्रेकिंग को ज़्यादा सुरक्षित बनाती है। इसके अलावा तीन राइडिंग मोड्स (अरबन, स्पोर्ट एवं रेन) एक स्लिपर क्लच, एडजस्टेबल क्लच, ब्रेक लीवर, टीवीएस SmartXonnect™ ब्लुटुथ एवं वॉइस असिस्ट और एलईडी हैडलैम्प एवं डीआरएल से युक्त फुली डिजिटल क्लस्टर इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

2016 में लॉन्च की गई टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी अपाचे सीरीज़ में बड़ी उपलब्धि थी, जो बोल्ड, स्लीक डिज़ाइन के साथ अपने सभी पूर्ववर्तियों की तुलना में शानदार स्टाइल लेकर आई। समय के साथ इसमें सेगमेन्ट में पहली बार कई फीचर्स लाए गए जैसे राईड मोड्स (स्पोर्ट, अरबन, रेन), ड्यूल चैनल एबीएस विद रियर लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन, और रेस ट्यून्ड स्लिपर क्लच। यह सेगमेन्ट में राईड मोड्स- स्पोर्ट, अरबन और रेन- पेश करने वाली पहली मोटरसाइकल थी, जिसने राइडरों को विभिन्न प्रकार की सड़कों के अनुसार परफोर्मेन्स देने में सक्षम बनाया। ड्यूल चैनल एबीएस विद रियर लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन ने हाई-स्पीड ब्रेकिंग के दौरान ज़्यादा नियन्त्रण एवं ज़्यादा सुरक्षा को सुनिश्चित किया। डीआरएल से युक्त एलईडी हैडलैम्प के चलते मोटरसाइकल का डिज़ाइन एवं लाइटिंग और अधिक परिपक्व हो गए हैं, जो इसे आकर्षक एवं आधुनिक लुक देते हैं।

लॉन्च के अवसर पर बात करते हुए श्री विमल सुंबली, हैड- बिज़नेस, प्रीमियम, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, ‘‘टीवीएस अपाचे ब्राण्ड सिर्फ एक मोटरसाइकल ही नहीं, बल्कि यह एक विश्वस्तरीय आंदोलन है, जिसने दो दशकों के दौरान 6 मिलियन से अधिक राइडरों की कम्युनिटी को प्रेरित किया है। हमारे रेसिंग के डीएनए से प्रेरित टीवीएस अपाचे मोटरसाइकलें हमेशा से परफोर्मेन्स, सटीकता एवं टेक्नोलॉजी का शक्तिशाली संयोजन रही हैं तथा दुनिया भर के युवाओं एवं रेसिंग प्रशंसकों को लुभाती रही हैं। अपग्रेडेड 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी अपनी धरोहर को बनाए रखते हुए- डिज़ाइन एवं इंजीनियरिंग की सभी सीमाओं को पार कर नई पीढ़ी को हर राईड के साथ रेस के मैदान जैसा रोमांचक अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।’

टीवीएस अपाचे ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया भर में 6 मिलियन से अधिक राइडरों की कम्युनिटी बनाई है। शुरूआत में जिस उपलब्धि को हासिल करने में सालों लगे, वहीं अब पिछले 1 मिलियन राइडर रिकॉर्ड अवधि के अंदर कम्युनिटी में शामिल हुए हैं। तेज़ी से बढ़ते ये आंकड़े अपाचे ब्राण्ड की बढ़ती लोकप्रियता तथा इसके साथ जुड़ते राइडरों की बढ़ती संख्या को दर्शाते हैं, जो ताकत, सटीकता और जुनून के साथ राइड करना पसंद करते हैं।

हर अपग्रेड के साथ टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी ने अपने वर्ग में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाया है, जो आज के दौर के राइडरों के लिए रेसिंग के साथ-साथ रोज़मर्रा की राईड को भी आसान बनाती है। 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी रु 153,990 की शुरूआती कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) पर देश भर में टीवीएस मोटर कंपनी की डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी।



You may also like

Leave a Comment