Thursday, August 13, 2026 |
Home Corporate WorldCosmo First ने रु 400 करोड़ से अधिक कैपेक्स और दुनिया की सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ शुरू की नई BOPP Packaging Manufacturing Line

Cosmo First ने रु 400 करोड़ से अधिक कैपेक्स और दुनिया की सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ शुरू की नई BOPP Packaging Manufacturing Line

by Business Remedies
0 comments
cosmo first

· 81,200 मीट्रिक टन के सालाना आउटपुट के साथ सबसे ज़्यादा क्षमता वाली युनिट्स में से एक

· नई लाईन की शुरूआत के साथ कंपनी की सालाना बीओपीपी क्षमता तकरीबन 40 फीसदी बढ़कर 2,77,000 मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगी।

 

नई दिल्ली, 31 मई, 2025: पैकेजिंग, लैमिनेशन, लेबलिंग एवं सिंथेटिक पेपर के लिए फिल्मों के निर्माण में ग्लोबल लीडर कोस्मो फर्स्ट ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित कंपनी के मौजूदा मैनुफैक्चरिंग प्लांट में नई बीओपीपी (बाईएक्ज़िलरी ओरिएंटेड पॉली प्रॉपाइलीन) फिल्म लाईन की सफल शुरूआत की है। रु 400 करोड़ के कैपेक्स के साथ स्थापित इस नई युनिट में दुनिया की सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी और 81,200 मीट्रिक टन की सालाना रेटेड क्षमता है। नई लाईन की शुरूआत के साथ कंपनी की सालाना बीओपीपी क्षमता तकरीबन 40 फीसदी बढ़कर 2,77,000 मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगी।

 

पिछले 6 सालों में कोस्मो फर्स्ट की स्पेशलटी सेल्स में 10 फीसदी सीएजीआर की दर की बढ़ोतरी हुई है। नई बीओपीपी लाईन के चलते स्पेशलटी फिल्म्स एवं पैकेजिंग में कोस्मो का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और अधिक बढ़ जाएगा। कंपनी कई नए प्रोडक्ट्स के साथ अपने स्पेशलटी फिल्म्स प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत बना रही है, उम्मीद है कि आगामी तिमाहियों में इन प्रोडक्ट्स का लॉन्च किया जाएगा।

 

इस अवसर पर श्री पंकज पोद्दार, ग्रुप सीईओ, कोस्मो फर्स्ट ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह युनिट डोमेस्टिक इंडस्ट्री में मौजूद मांग एवं आपूर्ति के बीच के अंतर को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नई बीओपीपी फिल्म लाईन राज्य सरकार से मिलने वाले इन्सेन्टिव्स के लिए भी एलिजिबल होगी, ऐसे में यह भारत की सबसे लागत-प्रभावी युनिट होने वाली हैं। कंपनी बीओपीपी लाईन में नए निवेश का पूरा लाभ उठाने और एवं स्पेशलटी फिल्म की सेल्स बढ़ाने पर फोकस कर रही है।“



You may also like

Leave a Comment