जयपुर। रतलाम, मध्य प्रदेश आधारित कटारिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड लो रिलैक्सेशन प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (एलआरपीसी) स्ट्रैंड्स, स्टील वायर्स, पोस्ट-टेंशनिंग (पीटी) एंकरेज सिस्टम्स, एचडीपीई सिंगल वॉल कॉरुगेटेड (एसडब्ल्यूसी) शीथिंग डक्ट्स, कपलर और एल्युमीनियम कंडक्टर्स के निर्माण और आपूर्ति में अग्रणी है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।
दूसरी छमाही के मुख्य बिंदु:
– वित्तीय वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी का कुल राजस्व 210.01 करोड़ रुपए रहा जो कि जबकि वित्तीय वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में दर्ज कुल राजस्व 1545.2 करोड़ रुपए से 36 फीसदी की सालाना वृद्धि है।
वित्तीय वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी का कर पूर्व शुद्ध लाभ 7.18 करोड़ रुपए रहा, जो कि वित्तीय वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में 6.17 करोड़ रुपए था, जो कि 16 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि है।
वित्तीय वर्ष 2025 की दूसरी छमाही के लिए कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ 5.63 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्तीय वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में यह 4.05 करोड़ रुपए था, जो कि 39 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्शाता है।
प्रदर्शन की सराहना करते हुए निदेशक अनूप कटारिया ने कहा कि “हमारी कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में मजबूत प्रदर्शन किया, जिसमें राजस्व में 36 फीसदी की वार्षिक वृद्धि हुई, जबकि कर पश्चात शुद्ध लाभ (पीएटी) में 39 फीसदी की उल्लेखनीय वार्षिक वृद्धि देखी गई, जो हमारे परिचालन की मजबूती और दक्षता पर निरंतर ध्यान को दर्शाता है।”
बिजनेस ओवरव्यू:
कटारिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रतलाम वायर्स प्राइवेट लिमिटेड के वायर डिवीजन के अधिग्रहण की घोषणा की है। यह रणनीतिक अधिग्रहण कटारिया के विकास उद्देश्यों के अनुरूप है, जिससे कंपनी अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को बढ़ा सकेगी और स्टील वायर उद्योग में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर सकेगी।
अधिग्रहण से दोनों व्यवसायों के संयुक्त तालमेल के माध्यम से कंपनी के टर्नओवर और मार्जिन में वृद्धि होने की उम्मीद है। यह कदम कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति के साथ पूरी तरह से संरेखित है और कंपनी को उद्योगों की एक विस्तृत श्रृंखला की सेवा करने में सक्षम बनाएगा।
कारोबारी गतिविधियां:
कटारिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड लो रिलैक्सेशन प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (एलआरपीसी) स्ट्रैंड्स, स्टील वायर्स, पोस्ट-टेंशनिंग (पीटी) एंकरेज सिस्टम्स, एचडीपीई सिंगल वॉल कॉरुगेटेड (एसडब्ल्यूसी) शीथिंग डक्ट्स, कपलर और एल्युमीनियम कंडक्टर्स के निर्माण और आपूर्ति में अग्रणी है। कंपनी के उत्पादों का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है, जिसमें बुनियादी ढांचा, सड़कें, पुल, फ्लाईओवर, मेट्रो, रेलवे, ऊंची इमारतें, परमाणु रिएक्टर, एलएनजी टैंक और बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइनें शामिल हैं।

