Saturday, July 25, 2026 |
Home Business Remedies ‘मोनो फार्माकेयर लि.’ ने वित्त वर्ष 2025 में 38.29 फीसदी वृद्धि के साथ अर्जित किया 169.32 करोड़ रुपए का राजस्व 

 ‘मोनो फार्माकेयर लि.’ ने वित्त वर्ष 2025 में 38.29 फीसदी वृद्धि के साथ अर्जित किया 169.32 करोड़ रुपए का राजस्व 

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। अहमदाबाद आधारित ‘मोनो फार्माकेयर लि.’ फार्मास्यूटिकल उत्पादों की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 55.86 करोड़ रुपए के मुकाबले 46.99 फीसदी अधिक 82.11 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 58.57 लाख रुपए के मुकाबले 26.27 फीसदी अधिक 73.96 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 122.43 करोड़ रुपए के मुकाबले 38.29 फीसदी अधिक 169.32 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2.45 करोड़ रुपए के मुकाबले 26.53 फीसदी अधिक 3.10 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 1.75 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां:

वर्ष 1994 में कंपनी का इनकॉर्पोरेशन हुआ था। कंपनी फार्मास्यूटिकल उत्पादों की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य करती है। कंपनी स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद, एंटीबायोटिक दवाएं, खांसी-जुकाम एंटी एलर्जी दवाएं, एंटिफंगल दवाएं, न्यूट्रास्युटिकल दवाएं, एनाल्जेसिक और ज्वरनाशक दवाएं, एंटासिड और एंटीमेटिक्स दवाएं, हृदय-मधुमेह दवाएं और कॉस्मोकेयर उत्पादों की बिक्री मुख्य रूप से करती है। मोनो फार्माकेयर ब्रांडनेम ‘डीएलएस एक्सपोर्ट’ के तहत बेचने के लिए फार्मास्युटिकल उत्पादों का निर्माण करने के लिए अनुबंध निर्माताओं के साथ काम करती है। चयनित चिकित्सीय क्षेत्रों में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए कंपनी ने 2022 में डीएलएस एक्सपोर्ट का अधिग्रहण किया। इस अधिग्रहण पर कंपनी ने 6.09 करोड़ रुपए निवेश किए थे। कंपनी ने बिक्री सहित फार्मास्युटिकल उत्पादों के व्यावसायीकरण,विपणन, गुणवत्ता आश्वासन, वितरण, अनुपालन और नियामक पहलू में क्षमताएं विकसित की हैं।

 



You may also like

Leave a Comment