Friday, July 3, 2026 |
Home Metro City Specialजयपुर के त्रिभुवन खंडेलवाल बने राजस्थान फाउंडेशन के टोक्यो चैप्टर के पहले अध्यक्ष

जयपुर के त्रिभुवन खंडेलवाल बने राजस्थान फाउंडेशन के टोक्यो चैप्टर के पहले अध्यक्ष

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधीन, राजस्थान फाउंडेशन प्रवासी राजस्थानियों से निरंतर संवाद और जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से देश-विदेश में अपने चैप्टर्स की स्थापना कर रहा है। इस कड़ी में, जयपुर के त्रिभुवन खंडेलवाल को टोक्यो (जापान) चैप्टर के पहले अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं राजस्थान फाउंडेशन के चेयरमैन, भजनलाल शर्मा द्वारा की गई है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में बसे प्रवासी राजस्थानियों को उनके गृह राज्यों से जोडऩा है। खंडेलवाल एक प्रतिष्ठित प्रवासी राजस्थानी हैं, जो जापान में व्यवसाय, समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इस नई जिम्मेदारी पर हर्ष व्यक्त करते हुए त्रिभुवन खंडेलवाल ने कहा कि मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं मुख्यमंत्री, भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह केवल एक ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि राजस्थान से मेरे जुड़ाव को और गहरा करने का एक माध्यम है। मैं प्रयास करूंगा कि टोक्यो व जापान में बसे प्रवासी राजस्थानियों को एकजुट कर, उन्हें राजस्थान के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर सकूं।”



You may also like

Leave a Comment