Monday, July 13, 2026 |
Home Corporate Worldमार्केट आउटलुक: पहली तिमाही के नतीजे, कच्चे तेल और ईरान-अमेरिका युद्ध से तय होगी शेयर बाजार की चाल

मार्केट आउटलुक: पहली तिमाही के नतीजे, कच्चे तेल और ईरान-अमेरिका युद्ध से तय होगी शेयर बाजार की चाल

by Business Remedies
0 comments

Q1 FY27 Results, Inflation Data, Crude Oil और Iran-US तनाव पर रहेगी बाजार की नजर, इस सप्ताह कई बड़ी कंपनियां जारी करेंगी नतीजे

मुंबई | एजेंसी | भारतीय शेयर बाजार के लिए ये सप्ताह काफी अहम रहने वाला है। इस दौरान वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे, कच्चे तेल की चाल, Iran-US युद्ध और महंगाई के आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे।

13-17 जुलाई के आगामी सत्र में Bajaj Consumer, HCLTech, LTTS, Tata Elxsi, Angel One, HDFC AMC, HDFC Life, Network18, Union Bank of India, 360 ONE, DB Corp, Polycab, Jio Financial Services, Federal Bank, JSW Steel, RBL Bank, Tata Technologies, ICICI Bank, HDFC Bank, JK Cement और Kotak Mahindra Bank की ओर से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए जाएंगे।

सरकार की ओर से 13 जुलाई को खुदरा महंगाई का Data जारी किया जाएगा। महंगाई Data बाजार के लिए काफी अहम होता है और इससे देश में मांग और आपूर्ति की स्थिति की पूरी जानकारी मिलती है।

इसके अलावा, Iran-US युद्ध से जुड़े Update भी बाजार के लिए अहम होने वाले हैं। अमेरिका ने शनिवार देर रात Iran पर बड़े पैमाने पर Airstrike की है। वहीं, अमेरिकी सेना ने करीब 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

अमेरिकी सेना की Central Command ने बताया कि उसने यह हमला Hormuz में Cyprus के झंडे वाले Container Ship पर हुए हमले के जवाब में किया था, जिससे जहाज को भारी क्षति पहुंची और इंजन को नुकसान हुआ। Hormuz से दुनिया के कुल 20 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात होता है। ऐसे में दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है।

इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता मिलाजुला रहा। इस दौरान Sensex 194 अंक या 0.25 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 77,569 और Nifty 64 अंक या 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,207 पर बंद हुआ।

इस दौरान Midcap और Smallcap में तेजी देखी गई। Nifty Midcap 100 Index 846 अंक या 1.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 63,036 और Nifty Smallcap 100 Index 241 अंक या 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,416 पर था।

समीक्षा अवधि में सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी Nifty Realty (5.37 प्रतिशत) और Nifty Consumer Durables (3.74 प्रतिशत) में देखी गई। Nifty IT (2.08 प्रतिशत), Nifty Metal (0.72 प्रतिशत), Nifty PSU Bank (0.52 प्रतिशत) और Nifty Services (0.30 प्रतिशत) की तेजी के साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांक थे।

Nifty Media (1.85 प्रतिशत), Nifty FMCG (1.57 प्रतिशत), Nifty PSE (1.01 प्रतिशत), Nifty India Defence (0.93 प्रतिशत) और Nifty Healthcare (0.63 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए।



You may also like

Leave a Comment