मुंबई, 12 जुलाई 2026: L&T Finance Limited (LTF), भारत की अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) में से एक, ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के लिए 902 करोड़ रुपये का समेकित कर पश्चात लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 29 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि के दौरान L&T Finance Limited (LTF) की समेकित बुक 27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,29,634 करोड़ रुपये तक पहुँच गई, जो कंपनी का अब तक का सर्वाधिक स्तर है।
वित्तीय परिणामों पर टिप्पणी करते हुए L&T Finance के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO Sudipta Roy ने कहा, “वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भी हमने बदलते मैक्रोइकोनॉमिक माहौल—जिसमें भू-राजनीतिक अनिश्चितताएँ, महँगाई का दबाव और ऊँची उधार लागत शामिल हैं—के बीच अनुशासित निष्पादन पर ही ध्यान केंद्रित रखा। इन बाहरी चुनौतियों के बावजूद हमारी विविध रिटेल फ्रैंचाइज़ी ने मजबूती दिखाई और ‘लक्ष्य 31’ Strategic Plan के अनुरूप मजबूत बिजनेस मोमेंटम और स्वस्थ बुक ग्रोथ दर्ज की।”
तिमाही के दौरान रिटेल बुक का आकार 1,27,535 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के लिए 23,852 करोड़ रुपये का मजबूत रिटेल वितरण दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 36 प्रतिशत अधिक है। L&T Finance Limited (LTF) खुद को AI-Native ऋणदाता में बदलने के लिए Technology के उपयोग को लगातार तेज कर रही है।
कंपनी का ग्राहक-उन्मुख PLANET App ग्राहकों के लिए एक सशक्त Digital Channel के रूप में उभरा है। 30 जून 2026 तक इस App के 2.5 करोड़ से अधिक Download हो चुके हैं, जिनमें से 20 लाख से अधिक ग्राहक ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इसी तारीख तक इस Channel के माध्यम से 14 करोड़ से अधिक Request Service की गई हैं, 11,500 करोड़ रुपये से अधिक का Collection हुआ है और लगभग 34,462 करोड़ रुपये के Loan Source किए गए हैं।

