कोयंबटूर, 9 जुलाई, 2026: टीवीएस वेनु के भाग और दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की अग्रणी विश्वस्तरीय निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड एनर्जी कंपनी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (इंडियन ऑयल) के साथ एक सामरिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य सस्टेनेबल कमर्शियल मोबिलिटी समाधानों के ज़रिए एलपीजी सिलेंडर के लास्ट-माइल वितरण को मज़बूत बनाना है।
इस पहल के तहत, टीवीएस मोटर कंपनी देश भर में फैले इंडियन ऑयल के 13,000 से अधिक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के नेटवर्क के साथ मिलकर काम करेगी, तथा टीवीएस किंग कार्गो एचडी वाहनों के माध्यम से लोगों के घर तक सिलेंडर की डिलीवरी को सुनिश्चित करेगी। यह स्वच्छ, अधिक प्रभावी एवं किफ़ायती एलपीजी सिलेंडर के वितरण को बढ़ावा देने तथा ग्रीन मोबिलिटी की ओर भारत के रूपान्तरण को समर्थन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अपने-अपने क्षेत्र की दो भरोसेमंद कंपनियों की यह साझेदारी, कमर्शियल मोबिलिटी में टीवीएस मोटर की विशेषज्ञता और इंडियन ऑयल के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को एक साथ लेकर आई है। जिससे देश भर में एलपीजी सिलेंडर के प्रभावी एवं सस्टेनेबल वितरण को बढ़ावा मिलेगा। एलपीजी सिलेंडर वितरण के लिए टीवीएस किंग कार्गो एचडी रेंज के इस्तेमाल से न सिर्फ इंडियन ऑयल की कुल वितरण लागत में बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। इस पहल का उद्देश्य दक्षता एवं मुनाफ़ा बढ़ाना तथा सस्टेनेबिलिटी एवं भारत सरकार के स्वच्छ मोबिलिटी विज़न के लिए दोनों कंपनियों की प्रतिबद्धता को मज़बूत बनाना है।
इस साझेदारी पर बात करते हुए टीवीएस मोटर कंपनी में कमर्शियल मोबिलिटी के बिज़नेस हैड, रजत गुप्ता ने कहा, “टीवीएस मोटर कंपनी में, हम ऐसे मोबिलिटी समाधानों के निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं जो रोज़मर्रा के बिज़नेस को ज़्यादा कुशल और सस्टेनेबल बनाएं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ यह साझेदारी देश भर में एलपीजी सिलेंडर के लास्ट माईल वितरण में बदलाव लाने के लिए दो भरोसेमंद संस्थाओं की क्षमता को एक साथ लाती है। टीवीएस किंग कार्गो रेंज के साथ हम डिस्ट्रीब्यूटर्स को उच्च परफोर्मेन्स वाले भरोसेमंद वाहन उपलब्ध करा रहे हैं, जो संचालन की लागत कम करने, उत्पादकता बढ़ाने और स्वच्छ संचालन में मदद करते हैं। यह साझेदारी पूरे भारत में बिज़नेस के लिए सस्टेनेबल मोबिलिटी को व्यवहारिक, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक और कदम है।”
इस साझेदारी पर बात करते हुए, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के श्री वी.सी. अशोकन (ईडी, एसआर एवं एसएच-टीएनएसओ) ने कहा, “इंडियन ऑयल हमेशा से एनर्जी के ऐसे समाधानों में अग्रणी रहा है जो सस्टेनेबिलिटी पर फोकस करते हुए देश की तरक्की को गति प्रदान करते हैं। यह पहल सस्टेनेबल मोबिलिटी के ज़रिए हमारी एलपीजी वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इलेक्ट्रिक कार्गो वाहनों के इस्तेमाल से फ्लीट की उत्पादकता बढ़ेगी, हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स की संचालन लागत कम होगी और साथ ही कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी मदद मिलेगी। हमारा मानना है यह साझेदारी दिखाएगी कि कैसे उद्योग जगत की साझेदारी हरित एवं सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स की ओर भारत के रूपान्तरण को गति प्रदान कर सकती है।’’
कोयंबटूर में दोनों संगठनों के सीनियर लीडर्स ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, इसके साथ सस्टेनेबल कमर्शियल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए एक दीर्घकालिक साझेदारी की शुरुआत हुई है। साझेदारी की शुरूआत इंडियन ऑयल के डिस्ट्रीब्यूटर्स को वाहन सौंपने के पहले चरण के साथ होगी, जिससे देश भर में एलपीजी के हरित एवं प्रभावी लास्ट-माइल वितरण में मदद मिलेगी।
टीवीएस किंग कार्गो प्लेटफॉर्म्स में शानदार पावर और आधुनिक टेक्नोलॉजी का संयोजन है, इसमें कई ऐसे बेहतरीन फीचर्स हैं जो सेगमेंट में पहली बार पेश किए गए हैं। कमर्शियल इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किए गए ये प्लेटफॉर्म्स लास्ट-माइल कार्गो ट्रांसपोर्टेशन के लिए भरोसेमंद एवं कुशल समाधान उपलब्ध कराते हैं।

