मुंबई, 9 जुलाई, 2026: भारत के प्रमुख डायवर्सिफाइड वित्तीय सेवा समूहों में से एक Choice International Limited (“Choice”) ने दक्षिण कोरिया के अग्रणी वित्तीय संस्थानों में से एक NH Financial Group की सब्सिडियरी NH Investment & Securities Co. Ltd. (“NHIS”) के साथ रणनीतिक गठजोड़ की आज घोषणा की। इसके तहत चॉइस की ब्रोकिंग एवं वेल्थ मैनेजमेंट इकाई Choice Equity Broking Private Limited (“CEBPL”) में 900 करोड़ रुपए का रणनीतिक निवेश किया गया।
यह रणनीतिक निवेश चॉइस की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही, यह इस बात का भी प्रमाण है कि दक्षिण कोरिया के अग्रणी वित्तीय संस्थानों में शामिल NH Investment & Securities Co. Ltd. (NHIS) को भारत में अगली पीढ़ी का वित्तीय सेवा मंच तैयार करने की चॉइस की सोच एवं दीर्घकालिक रणनीति पर पूरा भरोसा है।
Choice International Limited के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक Arun Poddar ने इस साझेदारी पर कहा, ‘‘यह निवेश हमारी विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह हमारे विजन, कारोबारी मॉडल तथा दीर्घकालिक संभावनाओं पर एक अग्रणी वैश्विक वित्तीय संस्थान का भरोसा दिखाता है। भारत का वित्तीय सेवा क्षेत्र इस समय एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। निवेशकों की बढ़ती भागीदारी, डिजिटल तकनीक को तेजी से अपनाया जाना तथा सभी तक आसानी से वित्तीय सेवाएं पहुंचाने की बढ़ती आवश्यकता इस बदलाव को गति दे रही है। NHIS अपने साथ गहरी संस्थागत विशेषज्ञता, वैश्विक बाजारों की समझ तथा उन्नत डिजिटल क्षमताएं लेकर आ रहा है, जो भारत के तेजी से बढ़ते निवेशक आधार को सेवाएं देने में हमारी क्षमताओं को और मजबूत बनाएंगी। हम मिलकर नवाचार को बढ़ावा देंगे, ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाएंगे, गुणवत्तापूर्ण वित्तीय उत्पादों तक पहुंच का विस्तार करेंगे तथा भारत के वित्तीय समावेशन के लक्ष्य में सार्थक योगदान देंगे। देश जब विकसित भारत 2047 के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है, तब यह साझेदारी हमें अपने ग्राहकों, हितधारकों तथा व्यापक वित्तीय तंत्र के लिए टिकाऊ और दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने की मजबूत स्थिति में पहुंचाती है।’’
NH Investment & Securities Co. Ltd. के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी Shin Je Wook ने इस बारे में कहा, ‘‘यह रणनीतिक निवेश NH Investment & Securities के वैश्विक कारोबार पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। Choice समूह के साथ हमारी यह साझेदारी दोनों संस्थानों की ताकत को एक साथ लाएगी, जिससे हम विशिष्ट वित्तीय सेवाएं प्रदान कर सकेंगे और अपने वैश्विक कारोबार के लिए दीर्घकालिक तथा टिकाऊ विकास के नए आधार तैयार कर सकेंगे।’’

