Home Corporate World‘हाई-ग्रीन कार्बन लिमिटेड’ ने धार जिले में स्थित संयंत्र और मशीनरी की स्थापना एवं निर्माण कार्य पूरा किया, होगा ट्रायल रन

‘हाई-ग्रीन कार्बन लिमिटेड’ ने धार जिले में स्थित संयंत्र और मशीनरी की स्थापना एवं निर्माण कार्य पूरा किया, होगा ट्रायल रन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेेमडीज/जयपुर। राजकोट आधारित ‘हाई-ग्रीन कार्बन लिमिटेड’ वेस्ट टायर रीसाइकलिंग क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी का मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित शांतोल रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड (कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) के 100 टन प्रति दिन क्षमता वाले संयंत्र में संयंत्र और मशीनरी की स्थापना और निर्माण का कार्य पिछले सप्ताह पूरा हो गया है। संयंत्र का ट्रायल रन होने वाला है।
कंपनी ने मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी) से “संचालन की अनुमति” के लिए आवेदन कर दिया है।
एमपीपीसीबी से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त होने पर धार संयंत्र अपना परिचालन शुरू कर देगा।
कारोबारी गतिविधियां: कंपनी का राजकोट, गुजरात में मुख्यालय है । हाई-ग्रीन कार्बन लिमिटेड, राजकोट, गुजरात आधारित राधे ग्रुप एनर्जी का एक हिस्सा है। समूह का मुख्य फोकस कास्टिंग, उपभोक्ता वस्तुओं, कॉर्पोरेट खेती, पैकेजिंग और हर्बल उत्पादों से लेकर विविध संतुलित पोर्टफोलियो के साथ नवीकरणीय ऊर्जा पर है। कंपनी वेस्ट टायरों को 4 प्रमुख उत्पादों में परिवर्तित करती है। (1) रिकवर्ड कार्बन ब्लैक (2) ईंधन तेल (3) सोडियम सिलिकेट ग्लास और (4) स्टील स्क्रैप ।
कंपनी पेटेंटेड कंटीन्यूअस पायरोलिसिस प्रक्रिया संचालित करती है जो पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण (ACADA) द्वारा नियंत्रित निरंतर फीडिंग और डिस्चार्र्जिंग प्रणाली के साथ निर्बाध कार्य पद्धति है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित है और इसमें किसी मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। इसके प्रमुख उत्पाद कच्चे माल श्रेणी के अंतर्गत पुनर्प्राप्त कार्बन ब्लैक (आरसीबी) और स्टील तार, ऊर्जा घटक श्रेणी के अंतर्गत ईंधन तेल और संश्लेषण गैस हैं। ऊर्जा का कुशल तरीके से उपयोग करने के लिए, कंपनी पायरोलिसिस प्रक्रिया के दौरान उत्पादित संश्लेषण गैस को प्लांट्स प्लांट चलाने के लिए ईंधन के रूप में इस्तेमाल में लेती है और बची हुई
संश्लेषण गैस को सोडियम सिलिकेट के निर्माण के लिए परिवर्तित करती है, जिसे आमतौर पर कच्चे ग्लास के रूप में जाना जाता है।
ईंधन तेल सीमेंट कंपनियों व अन्य को बिक्री किया जाता है। जबकि सोडियम सिलिकेट साबुन और लिक्विड
डिटर्जेंट का प्रमुख रॉ मैटेरियल है और उन्हें बनाने वाली कंपनियों को सोडियम सिलिकेट बिक्री किया जाता है।
हाई ग्रीन उत्पादन सुविधा वर्तमान में राजस्थान में स्थित है, जिसमें प्रति दिन 100 मीट्रिक टन टायर रीसाइक्लिंग और प्रति दिन 60 मीट्रिक टन सोडियम सिलिकेट की निर्माण की क्षमता स्थापित है। क्षमता का विस्तार करने और भौगोलिक पहुंच को आगे बढ़ाने के लिए, हाई ग्रीन ने महाराष्ट्र राज्य के धुले जिले में प्रति दिन 100 मीट्रिक टन वेस्ट टायर रीसाइक्लिंग क्षमता का प्लांट स्थापित किया है। अब मध्यप्रदेश में भी कंपनी की निर्माण इकाई शुरू हो जाएगी।



You may also like

Leave a Comment