Home Corporate World‘RFBL Flexi Pack Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘RFBL Flexi Pack Limited’ का IPO खुलेगा आज

निवेशक 14 मई 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

RFBL Flexi Pack Limited का आईपीओ आज खुलकर 14 मई 2026 को बंद होगा। गुजरात के हिम्मतनगर आधारित यह कंपनी विभिन्न प्रकार के पैकेजिंग मैटेरियल के निर्माण और ट्रेडिंग के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर आईपीओ के जरिए 35 करोड़ रुपए जुटाने जा रही है।

जुलाई 2005 में स्थापित कंपनी प्रिंटेड मल्टीलेयर फ्लेक्सिबल पैकेजिंग मटेरियल जैसे प्लास्टिक फिल्म रोल और पाउच का निर्माण एवं ट्रेडिंग करती है। इन उत्पादों का उपयोग मुख्य रूप से खाद्य, फार्मास्यूटिकल्स और घरेलू देखभाल उद्योगों में पैकेजिंग के लिए किया जाता है। कंपनी ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज्ड पैकेजिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 46.86 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.67 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। वित्त वर्ष 2024 में राजस्व बढ़कर 79.96 करोड़ रुपए और शुद्ध लाभ 5.79 करोड़ रुपए रहा। वहीं वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का कुल राजस्व 135.46 करोड़ रुपए और कर पश्चात शुद्ध लाभ 8.33 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

30 नवंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 69.66 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.84 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन 5.51 प्रतिशत रहा।

आईपीओ के तहत कंपनी 10 रुपए फेस वैल्यू के 70,65,000 इक्विटी शेयर 47 से 50 रुपए प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर जारी कर रही है। आईपीओ का मार्केट लॉट 3000 शेयरों का रखा गया है और रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। इश्यू का प्रबंधन Grow House Wealth Management Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है, इसे निवेश सलाह न माना जाए।



You may also like

Leave a Comment