Friday, July 17, 2026 |
Home Business and Economyभारत का Apparel Exports 11.85 प्रतिशत बढ़ा, अमेरिका और यूरोप में मजबूत मांग का मिला फायदा

भारत का Apparel Exports 11.85 प्रतिशत बढ़ा, अमेरिका और यूरोप में मजबूत मांग का मिला फायदा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेसरेमेडीज/नई दिल्ली (आईएएनएस) | भारत के परिधान निर्यात में जुलाई में 11.85 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। इसकी वजह अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में मजबूत मांग का होना है। भारतीय वस्त्र उद्योग परिसंघ (सीआईटीआई) की ओर से जारी किए गए डेटा से यह जानकारी मिली। सीआईटीआई के डेटा के अनुसार, जुलाई में परिधान का निर्यात बढक़र 1,277.20 मिलियन डॉलर हो गया, जो कि पिछले वर्ष समान अवधि में 1,141 मिलियन डॉलर था। वहीं, कपड़ों का निर्यात 1,660.36 मिलियन डॉलर हो गया है, जो कि जुलाई में 1,663.06 मिलियन डॉलर था।कपड़ा और परिधान क्षेत्र का कुल निर्यात जुलाई 2024 में 2,937.56 मिलियन डॉलर रहा है, जो कि जुलाई 2023 में 2,805.01 मिलियन डॉलर था।

सीआईटीआई के चेयरमैन राकेश मेहरा का कहना है कि इस साल हमने पिछले साल के मुकाबले सकारात्मक वृद्धि देखी है। निर्यात वृद्धि की प्रमुख वजह यूएस, यूरोपियन यूनियन और यूके के बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढऩा है।उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री निर्यात को लेकर आने वाले समय में काफी आशावादी है, क्योंकि भारत-ऑस्ट्रेलिया, भारत-यूएई के बीच हुए फ्री ट्ऱेड एग्रीमेंट से निर्यात में इजाफा होगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत का व्यापारिक निर्यात अप्रैल-जुलाई 2024 में 144.12 अरब डॉलर रहा है, जो कि अप्रैल-जुलाई 2023 में 138.39 अरब डॉलर था। इसमें सालाना आधार पर 4.15 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने निर्यात का डेटा जारी करते हुए कहा कि वैश्विक उठापटक के बीच भी हमारा निर्यात बढ़ रहा है।



You may also like

Leave a Comment