Friday, July 17, 2026 |
Home Business and EconomyPM Modi का राज्य सरकारों से निवेश आकर्षित करने का आह्वान

PM Modi का राज्य सरकारों से निवेश आकर्षित करने का आह्वान

by Business Remedies
0 comments
PM Modi calls upon state governments to attract investment

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (आईएएनएस)। PM Modi ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य सरकारों से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दुनिया भर की कंपनियों से निवेश आकर्षित करने का आह्वान किया। भारतीय उद्योग जगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल की सराहना की है। स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि निवेश के लिए अगर नीतियों में बदलाव की जरूरत हो, तो राज्यों को वैश्विक जरूरतों के हिसाब से बदलाव करना चाहिए।

PM Modi ने कहा, “अगर जमीन की जरूरत है, तो राज्यों को जमीन बैंक बनाना चाहिए। सुशासन के लिए काम करने में राज्य जितना ज्यादा सक्रिय होंगे और इस दिशा में प्रयास करेंगे, उतनी ही संभावना है कि ये निवेशक लंबे समय तक बने रहेंगे। यह काम अकेले केंद्र सरकार नहीं कर सकती है, इसमें राज्य सरकारों की अहम भूमिका है क्योंकि प्रोजेक्ट राज्यों में ही लागू किए जाएंगे।”

प्रधानमंत्री ने राज्यों से आग्रह किया कि विश्व तेजी से भारत की ओर आकर्षित हो रहा है और भारत में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए “यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम पुरानी आदतों को छोडक़र स्पष्ट नीतियों के साथ आगे बढ़ें।”

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा, “निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रत्येक राज्य को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में शामिल होना चाहिए। यह प्रतिस्पर्धा उनके राज्यों में निवेश लाएगी, स्थानीय युवाओं को अवसर प्रदान करेगी और रोजगार पैदा करेगी।”



You may also like

Leave a Comment