Monday, July 13, 2026 |
Home Exclusiveयुवा नई टेक्नोलॉजी से अपडेट रहते हुए मेहनत और ईमानदारी से व्यवसाय को अंजाम दें, सफलता जरूर मिलेगी: प्रदीप मित्तल

युवा नई टेक्नोलॉजी से अपडेट रहते हुए मेहनत और ईमानदारी से व्यवसाय को अंजाम दें, सफलता जरूर मिलेगी: प्रदीप मित्तल

by Business Remedies
0 comments

कुंजेश कुमार पतसारिया | ईमानदारी और मेहनत के दम पर पुस्तैनी व्यवसाय को समय के साथ अपग्रेड और विस्तारित कर प्रदीप कुमार मित्तल ने हार्डवेयर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान कायम की है। आज वे अपने डोरपिक हार्डवेयर कंपनी को ऑनलाइन पोर्टल में भी संचालित कर रहे हैं। जबकि अभी अन्य कंपनियों ने इसकी शुरुआत भी नहीं की है। इसके अलावा स्वयं का एप्लीकेशन लॉन्च कर अपनी कंपनी डोरपिक का वजूद व ब्रांड बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने केवल चार माह में राजस्थान के अलग-अलग शहरों में चालीस डीलर बनाकर अपने ब्रांड को स्थापित किया है। वर्तमान में राजस्थान में सौ से अधिक डीलर कंपनी के काम को अंजाम दे रहे हैं।

आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है। मैंने एम.कॉम चमनपुरा कॉलेज, शाहपुरा से पूरी की है। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा भी शाहपुरा के स्कूल से ही पूरी की है।

व्यवसाय करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली? इसका अनुभव कहां से लिया और व्यवसाय में किस तरीके की सेवाएं देते हैं? कहां-कहां शोरूम है।
परदादा, दादा और पिता जी शुरू से ही व्यापार करते थे। यूं कहे कि व्यवसाय करना पुस्तैनी है। उन्हीं को बचपन से देखकर व्यापार करने की प्रेरणा मिली। पर समय के साथ व्यापार का ट्रेड बदलता रहा। अब पिछले पच्चीस वर्षों से हार्डवेयर का व्यापार कर रहे हैं और समय के साथ-साथ व्यापार को अपग्रेट करते जा रहे हैं। डोर पिक हार्डवेयर इस समय हार्डवेयर इंडस्ट्री में जाना-पहचाना ब्रांड बन गया है। पहली बार हिंदुस्तान में इस इंडस्ट्री में डोरपिक हार्डवेयर ऑनलाइन भी उपलब्ध है। जबकि अन्य किसी भी ब्रांड का ऑनलाइन वर्जन नहीं है। वहीं हार्डवेयर इंडस्ट्री में डोरपिक हार्डवेयर का स्वयं का एप्लीकेशन भी लॉन्च किया है। इससे उपभोक्ता कंपनी के सभी प्रोडेक्ट की जानकारी, रेट्स व माल की उपलब्धता एप्लीकेशन के माध्यम से देख सकते हैं। जहां तक शोरूम की बात है, हमारे अभी दो शोरूम हैं-एक तो मेन गोपालपुरा बाईपास, त्रिवेणी नगर की पुलिया के पास और दूसरा मानसरोवर स्थित न्यू आतिश मार्केट में है।

वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आई, अगर आई तो उसका समाधान किस तरह से किया?
वैसे तो हरेक व्यवसाय में चुनौतियां आती है। वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में हमारे व्यवसाय के समक्ष भी बहुत चुनौतियां सामने आई है। इसका डोरपिक हार्डवेयर ने डटकर मुकाबला किया है। इस सोशल मीडिया के युग में प्रतिदिन आती नई डिजायन, उनका स्टॉक, वित्तीय प्रबंधन, प्रतिदिन बढ़ती लागत और प्रतिदिन आते नए प्रतियोगी, यह सब चुनौतियां आई है। इसका डोरपिक ने कड़ा मुकाबला किया है और सफलता भी अर्जित की है। वर्तमान में डोरपिक के पास दस हजार से अधिक उपभोक्ता हैं, जो डोरपिक के उत्पाद उपयोग में ला रहे हैं। इसके अलावा सौ से अधिक डीलर पूरे राजस्थान में फैले हुए हैं।

सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हो तो बताएं।

समय-समय पर हमारी कंपनी ने सामाजिक सरोकार से संबंधित कई कार्य किए हैं। यह कार्य शहर में जगह-जगह एनजीओ के माध्यम से किए हैं। इसमें प्रमुखतय: अक्षयपात्र फाउंडेशन से जुडक़र सरकार की मिड डे मील के साथ कार्य किए हैं। गरीब और असहाय बच्चों के लिए समय-समय पर एनजीओ के जरिए आर्थिक सहयोग और मदद की है।

आपके आदर्श कौन हैं?
मैं रतन टाटा जी को अपना आदर्श मानता हूं। उनके सिद्धांतों व आदर्शों पर चलने के लिए हमेशा प्रयास करता रहता हूं।

भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?
आने वाले समय में कंपनी देश के विभिन्न शहरों में डोरपिक हार्डवेयर के स्टोर खोलना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने मात्र पांच लाख रुपए में नया बिजनेस शुरू करवाने की स्कीम लॉन्च की है। इससे नए युवा पचास हजार रुपए तक महिने में कमा सकेंगे।

नए युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे, जिससे वह अपने व्यवसाय को उत्तरोतर बढ़ा सकें।
मेरा नए युवाओं से यही सुझाव है कि वे अगर व्यवसाय में आ रहे हैं, तो समय के साथ आ रही नई टेक्नॉलोजी से अपडेट में रहकर ईमानदारी और मेहनत से अपने काम को अंजाम दें। इससे व्यवसाय में सफलता तो निश्चित मिलेगी ही, साथ ही उत्तरोतर व्यवसाय में बढ़ोतरी होती रहेगी। हमारी जो स्कीम शुरू की गई है, वह इसी उद्देश्य को लेकर पूरी की गई है।

सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, ताकि आपके व्यवसाय को और गति मिल सके।
हमारी सरकार से यही अपेक्षा है कि वह इस व्यापार में लगने वाली जीएसटी की दर १८ फीसदी को कम कर १२ फीसदी करे। इससे हार्डवेयर के उत्पाद सस्ते होंगे और आम उपभोक्ता, जो मकान निर्माण करवा रहा है, उसे राहत मिल सके।



You may also like

Leave a Comment