Monday, October 12, 2026 |
Home Corporate Worldवित्त वर्ष 26 की मज़बूत शुरुआत: वारी ने लाभदायक वृद्धि और स्वच्छ ऊर्जा विस्तार के साथ पहली तिमाही को ऊर्जावान बनाया

वित्त वर्ष 26 की मज़बूत शुरुआत: वारी ने लाभदायक वृद्धि और स्वच्छ ऊर्जा विस्तार के साथ पहली तिमाही को ऊर्जावान बनाया

by Business Remedies
0 comments
waaree

मुंबई, 29 जुलाई 2025 – भारत की अग्रणी स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन कंपनी वारी एनर्जीज़ लिमिटेड ने 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही) के लिए आज अपने अनऑडिटेड समेकित वित्तीय परिणाम घोषित किए। वित्त वर्ष 25 के रिकॉर्ड प्रदर्शन पर आगे बढ़ते हुए कंपनी ने मजबूत वित्तीय वृद्धि दर्ज की और महत्वपूर्ण विस्तार योजनाओं का खुलासा किया, जिससे भारत के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य को गति देने और वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कुल आय ₹4,597.18 करोड़ दर्ज की, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹3,496.41 करोड़ की तुलना में 31.48% की वृद्धि है। इस तिमाही का ईबीआईटीडीए ₹1,168.67 करोड़ रहा, जिसमें साल-दर-साल 82.61% की वृद्धि हुई। वहीं, शुद्ध लाभ 92.68% बढ़कर ₹772.89 करोड़ पर पहुंच गया। प्रति शेयर आय (बेसिक) ₹14.98 से बढ़कर ₹25.94 हो गई।

वारी ने वर्टिकली इंटीग्रेटेड प्लेयर के रूप में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना जारी रखा है और मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन, बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता और संचालन दक्षताओं के बल पर वित्त वर्ष 26 के लिए ₹5,500–₹6,000 करोड़ ईबीआईटीडीए मार्गदर्शन बनाए रखा है।

वारी एनर्जीज़ लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ, डॉ. अमित पैठणकर ने परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कहा: “वारी एनर्जीज़ लिमिटेड ने पिछले वित्त वर्ष की गति को आगे बढ़ाते हुए, वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में मज़बूत परिचालन प्रदर्शन जारी रखा है। माँग पक्ष पर, हमारे पास लगभग ₹49,000 करोड़ की मज़बूत ऑर्डर बुक और 100+ गीगावाट की वैश्विक पाइपलाइन है, जो प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों में सकारात्मक बाज़ार धारणा को दर्शाती है।

इस तिमाही में वारी ने अब तक का सबसे अधिक मॉड्यूल उत्पादन 2.3 गीगावॉट हासिल किया, जो उत्पादन दक्षता में सुधार के हमारे प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। भारत और अमेरिका में हमारे फैक्ट्री विस्तार प्रोजेक्ट तय समय पर चल रहे हैं।

खर्चों और लाभप्रदता पर मजबूत और तीव्र ध्यान हमारे वित्तीय नतीजों में साफ दिखता है। हम वित्त वर्ष 26 के लिए ₹5,500 से ₹6,000 करोड़ ईबीआईटीडीए मार्गदर्शन बनाए रखते हैं।” वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही की प्रमुख उपलब्धियां:

* वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही मॉड्यूल उत्पादन 2.3 गीगावॉट हासिल किया गया, जो मजबूत परिचालन फोकस से संभव हुआ; सेल उत्पादन लगातार बढ़ रहा है
* तिमाही राजस्व ₹4,597.18 करोड़ रहा, जिसमें 31.48% साल-दर-साल वृद्धि दर्ज हुई
* तिमाही का ईबीआईटीडीए ₹1,168.67 करोड़ रहा, जिसमें 82.61% साल-दर-साल वृद्धि और 25.42% का मार्जिन दर्ज हुआ
* कर उपरांत लाभ (PAT) ₹772.89 करोड़ रहा, जिसमें 92.68% साल-दर-साल वृद्धि हुई

अन्य प्रमुख विशेषताएँ:

* ओडिशा से गुजरात और महाराष्ट्र में मैन्युफैक्चरिंग लोकेशन स्थानांतरित करने के लिए आईपीओ ऑब्जेक्ट क्लॉज़ परिवर्तन को शेयरधारकों की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया गया

* • टेक्सास (अमेरिका) में 1.6 गीगावाट और चिखली (गुजरात) में 3.2 गीगावाट के अतिरिक्त मॉड्यूल निर्माण के लिए कार्य प्रारंभ हो रहा है

* ग्रीन हाइड्रोजन, इनवर्टर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की सुविधाएँ निर्माणाधीन और कार्य समय पर चल रहा है

* वारी सोलर अमेरिकाज़ इंक. में लगभग 2.23 गीगावॉट के ऑर्डर इनफ्लो दर्ज

* बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने गुजरात में 4 गीगावॉट सेल क्षमता और महाराष्ट्र में 4 गीगावॉट इंगट-वेफर क्षमता विस्तार के लिए ₹2,754 करोड़ के अतिरिक्त पूंजीगत व्यय को मंजूरी दी।



You may also like

Leave a Comment