37

जयपुर। यश हाईवोल्टेज लिमिटेड विद्युत उत्पादन और पारेषण क्षेत्र के लिए कंडेंसर ग्रेडेड ट्रांसफार्मर बुशिंग की एक अग्रणी निर्माता कंपनी है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसकी सहायक कंपनी, यश एचवी यूएसए आईऐनसी. ने एनसेल्स इलेक्ट्रिकल एसोसिएट्स आईएनसी. के साथ एक रणनीतिक करार किया है। इसका मुख्यालय उत्तरी कैरोलिना, अमेरिका में है और इसके कई अमेरिकी राज्यों में बिक्री कार्यालय हैं।
यह करार 11 सितंबर 2026 से प्रभावी है और हस्ताक्षर की तारीख से 36 महीने (तीन वर्ष) तक वैध रहेगा। इस साझेदारी का उद्देश्य यश हाईवोल्टेज की अमेरिका में बिजली कंपनियों और ग्राहकों के साथ सहभागिता को मजबूत करना है और साथ ही कंपनी के वैश्विक विकास के लिए एक सशक्त मंच तैयार करना है।
यह करार यश हाईवोल्टेज के ट्रांसफार्मर बुशिंग्स के पोर्टफोलियो को कवर करता है, जिसमें 25,000 एम्पियर तक के लो वोल्टेज (एलवी) हाई करंट बुशिंग्स और 245 केवी तक के ऑयल-इम्प्रेग्नेटेड पेपर (ओआईपी) कंडेंसर बुशिंग्स शामिल हैं, जिनमें ऑयल-एयर, ऑयल-ऑयल और एयर-एयर कॉन्फ़िगरेशन प्रकार शामिल हैं।
इसमें 230 केवी तक के रेज़िन इम्प्रेग्नेटेड पेपर (आरआईपी) और रेज़िन इम्प्रेग्नेटेड सिंथेटिक (आरआईएस) कंडेंसर बुशिंग्स भी शामिल हैं, जो 2027 से उपलब्ध होंगे। कंपनी का आरआईपी, आरआईएस और ओआईपी तकनीकों का पोर्टफोलियो इसे बिजली उत्पादन और पारेषण अवसंरचना में विकसित हो रही आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाता है।
आपसी लिखित सहमति से अतिरिक्त उत्पादों को भी करार में शामिल किया जा सकता है।

