Tuesday, July 7, 2026 |
Home Corporate WorldTransformer Bushing के निर्माण में माहिर कंपनी ‘Yash Highvoltage Limited’ ने जारी किए वार्षिक वित्तीय परिणाम, राजस्व एवं शुद्ध लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि

Transformer Bushing के निर्माण में माहिर कंपनी ‘Yash Highvoltage Limited’ ने जारी किए वार्षिक वित्तीय परिणाम, राजस्व एवं शुद्ध लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। गुजरात के वडोदरा आधारित ‘यश हाईवोल्टेज लिमिटेड’ विस्तृत रेंज में ट्रांसफार्मर बुशिंग के निर्माण और वितरण में माहिर कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 60.50 करोड़ रुपए के मुकाबले 56.89 फीसदी अधिक 94.92 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 5.94 करोड़ रुपए के मुकाबले 152.69 फीसदी अधिक 15.01 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 109.12 करोड़ रुपए के मुकाबले 39.43 फीसदी अधिक 152.15 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त वित्तीय वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 12.32 करोड़ रुपए के मुकाबले 73.70 फीसदी अधिक 21.40 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 8.92 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।

यह करती है कंपनी: जून 2002 में निगमित, यश हाईवोल्टेज लिमिटेड ट्रांसफार्मर बुशिंग की एक विस्तृत श्रृंखला के निर्माण और वितरण में माहिर है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में ऑयल-इम्प्रेग्नेटेड पेपर (ओआईपी) कंडेनसर बुशिंग, रेज़िन-इम्प्रेग्नेटेड पेपर (आरआईपी) और रेज़िन-इम्प्रेग्नेटेड सिंथेटिक (आरआईएस) कंडेनसर बुशिंग, हाई-वोल्टेज और हाई-करंट बुशिंग, ओआईपी वॉल बुशिंग और ऑयल-टू-ऑयल बुशिंग शामिल हैं। कंपनी पुरानी बुशिंग की मरम्मत, रेट्रोफिटिंग और प्रतिस्थापन सेवाएँ भी प्रदान करती है। कंपनी की विनिर्माण इकाई वडोदरा, गुजरात में स्थित है और कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 7,000 बुशिंग है। इस क्षमता को ऑयल-इम्प्रेग्नेटेड पेपर (ओआईपी) बुशिंग्स की 3,700 इकाइयों, रेज़िन-इम्प्रेग्नेटेड पेपर (आरआईपी) बुशिंग्स की 3,000 इकाइयों और हाई-करंट बुशिंग की 300 इकाइयों में विभाजित किया गया है। फैक्ट्री पूरी तरह से इन-हाउस गुणवत्ता परीक्षण सुविधाओं से सुसज्जित है।



You may also like

Leave a Comment