नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित प्रमुख लॉजिस्टिक कंपनी रिटको लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 252.98 करोड़ रुपए के कुल राजस्व के मुकाबले 37.37 फीसदी अधिक 347.54 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 8.65 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 32.83 फीसदी अधिक 11.49 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 4.24 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 937.14 करोड़ रुपए के कुल राजस्व के मुकाबले 27.58 फीसदी अधिक 1195.61 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 32.64 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 24.44 फीसदी अधिक 40.63 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 14.99 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है।
यह करती है कंपनी: रिटको लॉजिस्टिक्स भारत की अग्रणी भूतल परिवहन इकाई है। कंपनी किसी भी आयाम या उत्पाद खंड के कार्गो के लिए संपूर्ण परिवहन समाधान प्रदान करने के लिए पूरी तरह सुसज्जित है। कंपनी एफटीएल (पूर्ण ट्रक लोड)/बेस लोड/ओवर डायमेंशनल कार्गो की आवश्यकता पर कार्गो का परिवहन करती है। रिटको उन कुछ प्रौद्योगिकी सक्षम और सिस्टम उन्मुख लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है जो ग्राहकों को प्रसन्न करने और लागत प्रभावी एकीकृत लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करने में विश्वास करती है। कंपनी ने भारत के दक्षिणी भाग में अपने व्यवसाय के विस्तार को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से कुछ इस्पात कंपनियों में अपना हिस्सा उत्तर से पश्चिम और पूर्व से दक्षिण की ओर खर्च किया है।
रिटको सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लॉजिस्टिक नेटवर्क की संकल्पना और डिजाइनिंग से लेकर वास्तविक कार्यान्वयन तक एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला समाधानों का एकल विंडो प्रवर्तक है। कंपनी की मुख्य सेवा पेशकशों में सप्लाई चेन कंसल्टेंसी, इनबाउंड लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग/डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर मैनेजमेंट व आउटबाउंड लॉजिस्टिक्स, इन प्लांट ऑपरेशंस और यार्ड मैनेजमेंट शामिल हैं।

