Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate WorldAgarwal Toughened Glass India Limited वित्त वर्ष 25 में शुद्ध लाभ 76.60 फीसदी बढ़कर हुआ 15.17 करोड़ रुपए

Agarwal Toughened Glass India Limited वित्त वर्ष 25 में शुद्ध लाभ 76.60 फीसदी बढ़कर हुआ 15.17 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments
Agarwal Toughened Glass India Limited

जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख ग्लास उत्पाद बनाने वाली कंपनी अग्रवाल टफन्ड ग्लास इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 में अच्छा वित्तीय प्रदर्शन किया है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।स्टैंडलोन बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने 34.80 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 9.23 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 40.50 करोड़ रुपए के मुकाबले 43.95 फीसदी अधिक 58.30 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त वित्तीय वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 8.59 करोड़ रुपए के मुकाबले 76.60 फीसदी अधिक 15.17 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 11.68 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।

यह करती है कंपनी: अक्टूबर 2009 में निगमित, अग्रवाल टफन्ड ग्लास इंडिया लिमिटेड टेम्पर्ड ग्लास बनाती है। कंपनी के उत्पादों का उपयोग विभिन्न उद्योगों में किया जाता है, जैसे शॉवर दरवाजे, रेफ्रिजरेटर ट्रे, मोबाइल स्क्रीन प्रोटेक्टर, डाइविंग मास्क के लिए बुलेटप्रूफ ग्लास और विभिन्न प्रकार की प्लेटें और कुकवेयर आदि। कंपनी अपनी गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र से प्रमाणित है। कंपनी कार्यालय भवनों, होटलों, संस्थानों, बैंकों, बीमा फर्मों, शॉपिंग सेंटरों और राजनयिक घरों जैसे क्षेत्रों को सेवा प्रदान करती है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो एनील्ड ग्लास, टफन्ड ग्लास, इंसुलेटेड ग्लास, लैमिनेट सेफ्टी ग्लास एवं हीट सोक्ड ग्लास शामिल हैं। कंपनी अपने उत्पादों पर विभिन्न परीक्षण करती है, जिसमें मानव प्रभाव आकलन, बॉल ड्रॉप परीक्षण, डिजाइन और दृश्य निरीक्षण, एनीलिंग मूल्यांकन (अवशिष्ट तनाव के लिए) और कांच की मोटाई एवं वजन माप शामिल हैं।

भारतीय बाजारों में अच्छी ब्रांड उपस्थिति, अनुभवी प्रबंधन, ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंध, क्वालिटी पर निरंतर फोकस और सुदृढ़ जोखिम प्रबंधन कंपनी के प्रमुख ताक़ते हैं।
कंपनी में करीब 200 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें निदेशक, प्रशासनिक, सचिवीय, विपणन और लेखा कर्मचारी शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment