बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
वल्र्ड ट्रैवल एंड टूरिजम कौंसिल ने गौरव भटनागर, टीबीओ डॉट कॉम के कोफाउंडर और जॉइंट एमडी को भारत के लिए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की ।
भारत में डब्ल्यू.टी.टी. सी की रणनीति के लिए यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते यात्रा एवं पर्यटन बाजारों में से एक में अपनी उपस्थिति और प्रभाव को मजबूत करने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डब्ल्यू.टी.टी. सी की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया सिम्पसन ने कहा कि भारत का यात्रा एवं पर्यटन उद्योग महत्वपूर्ण वृद्धि के लिए तैयार है, और गौरव जैसे नेतृत्व को भारत के लिए हमारे नवीनतम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में रखना इस क्षेत्र के लिए हमारे दृष्टिकोण को साकार करने में सहायक होगा। हम इस महत्वपूर्ण बाजार में डब्ल्यू.टी.टी. सी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं।
गौरव भटनागर ने कहा कि भारत के लिए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के लिए डब्ल्यू.टी.टी. सी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। भारत वैश्विक यात्रा और पर्यटन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार का प्रतिनिधित्व करता है, और मैं हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए डब्ल्यू.टी.टी. सी के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं। इस नियुक्ति के साथ, भारत में डब्ल्यूटीटीसी की गतिविधियों और पहलों के विस्तार पर केंद्रित एक रणनीतिक एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा चल रही है।
प्रमुख विषयों में उद्योग सहयोग को बढ़ाना, नीतिगत चुनौतियों का समाधान करना और स्थायी पर्यटन प्रथाओं को बढ़ावा देना शामिल है। एजेंडा का उद्देश्य भारत के व्यापक आर्थिक लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाना है, जो एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में देश की अनूठी स्थिति का लाभ उठाता है। यह नियुक्ति डब्ल्यूटीटीसी द्वारा भारत को वैश्विक पर्यटन परिदृश्य में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में मान्यता देने को रेखांकित करती है।

