बिजनेस रेमेडीज़/निम्बाहेड़ा। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा में मासिक सेफ्टी गेट मीटिंग कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मीटिंग की शुरुआत सीनियर वर्कमैन द्वारा सेफ्टी फ्लैग फहराकर एवं सुरक्षा शपथ दिलाकर हुई।
इस अवसर पर यूनिट हेड जैन ने सेफ्टी गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि इस माह की सेफ्टी थीम ‘‘तापघात’’ से स्वयं तथा कार्य संपादन हेतु उपयोग आने वाले उपकरणों की सुरक्षा हेतु गर्मी के मौसम के अनुरुप दिये गये निर्देशों की पालन करते हुए सुरक्षित कार्य करने की सलाह दी। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर निर्धारित गति सीमा से वाहन संचालित करने के निर्देश दिये। इस दौरान अमित मेहता, उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) तथा राजेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष (प्रोसेस) भी उपस्थित थे। इस माह की सुरक्षा थीम ‘‘तापघात’’ से बचाव हेतु सभी को ध्यान रखने योग्य बातों की जानकारी दी तथा तेज घुप के दौरान लू से बचाव हेतु किस प्रकार सावधानियां बरतनी चाहिये, इस बारे में विस्तार से समझाया।
वंडर सीमेंट के सुरक्षा विभाग के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में कम्पनी के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया तथा निरन्तर सुरक्षित तरीके से कार्य करने के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर सुरक्षा से जुड़ी ऑन-द-स्पॉट क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित कर कर्मचारियों को पुरुस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेफ्टी पर्सन ऑफ द मंथ, गुड वर्क डन, बेस्ट नाइट विजिलेंस और बेस्ट सेफ्टी एंगेजमेंट तथा माह अप्रेल में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रोत्साहित कर निरन्तर सुरक्षित कार्य संपादन हेतु प्रेरित किया गया।

