Thursday, August 20, 2026 |
Home Metro City Specialवंडर सीमेंट लि. ने विद्यालय विकास के लिए 15 लाख रुपये की सहयोग राशि दी

वंडर सीमेंट लि. ने विद्यालय विकास के लिए 15 लाख रुपये की सहयोग राशि दी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। वंडर सीमेंट लि.निम्बाहेड़ा के सीएसआर नीव इनिशिएटिव के तहत 20 मार्च को कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा चित्तौडग़ढ़ जिले के राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय सतपुडा के प्रधानाचार्य एवं पीईईओ विकास अग्रवाल को विद्यालयों मे निर्माण कार्य संपादित करवाने हेतु सहयोग राशि 15 लाख रुपये का डी.डी. हस्तांतरित किया गया।
इस अवसर पर जैन ने बताया कि वंडर सीमेंट लि. द्वारा राजकीय विद्यालय में आवश्यक निर्माण कार्यों को संपादित करवाने के लिये जन सहयोग राशि का सहयोग किया गया है, जिससे विद्यालय में कक्षा-कक्ष एवं पेयजल सुविधा का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होगा। वंडर सीमेंट लि. द्वारा परियोजना क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों सहित जिले के कई राजकीय विद्यालयों के शैक्षणिक उन्नयन हेतु शिक्षा विभाग को निरन्तर सहयोग किया गया हैं। साथ ही विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लेब, विद्यार्थियों के लिये फर्नीचर सेट, विद्युतीकरण, सी.सी. टीवी कैमरा लगवाना, खेल मैदानों का विकास, पौधारोपण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य भी संपादित किये गये। राजकीय विद्यालय सतपुड़ा को मिले इस अमूल्य सहयोग के लिये विद्यालय के प्रधानाचार्य अग्रवाल द्वारा कम्पनी प्रबन्धन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को वंडर सीमेंट लि. द्वारा मिल रहे सहयोग एवं तत्परता से पूरे क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का स्वरुप बदल रहा है। इस सराहनीय कार्य हेतु हमारी सम्पूर्ण विद्यालय टीम आपकी आभारी रहेगी तथा इस सहयोग से हमारे विद्यालय का स्वरूप जल्द ही बदलेगा एवं नामांकन में भी वृद्धि होगी।
उल्लेखनीय हे की शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं हेतु वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर में ष्टश्वञ्ज, क्चस्ञ्जष्ट, क्कञ्जश्वञ्ज, क्रश्वश्वञ्ज रू्रढ्ढहृस् की कोचिंग अनुभवी एवं विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क दी जा रही है। जिसमें कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत विधार्थी जो आगामी सत्र ग्रेजुएशन में प्रवेश लेना चाहते है उन हेतु क्षेत्र में पहली बार ष्टश्वञ्ज कोचिंग वृहद स्तर पर प्रारम्भ होने जा रही है। कोचिंग का लाभ लेते हुए ष्टश्वञ्ज परीक्षा पास करने के बाद विधार्थी देश के 287 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन हेतु विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीधा प्रवेश ले सकते है।



You may also like

Leave a Comment