बिजऩेस रेमेडीज Wonder Cement Limited., आर. के. नगर निम्बाहेड़ा के द्वारा सी.एस.आर. कार्यक्रम के अन्तर्गत कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं अति. जिला परियोजना समन्वयक समसा, चित्तौडग़ढ़ प्रमोद दशोरा, प्रधानाचार्य मॉडल स्कुल निम्बाहेड़ा अनिल सोमानी, पी.ई.ई.ओ. फाचर अहिरान कौशल्या शर्मा, प्रधानाचार्य वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय कारुण्डा संदीप सिंह चौधरी, प्रधानाध्यापक रा. उ. प्रा. वि पालडी यशवन्त कुमार जोशी को विद्यालयों एवं शिक्षा विभाग में निर्माण कार्य संपादित करवाने हेतु वंडर सीमेंट द्वारा जन सहयोग राशि 1 करोड़ 13 लाख रुपये के चेक हस्तांतरित कियेे।
इस अवसर पर जैन ने बताया कि Wonder Cement लि. द्वारा राजकीय शिक्षण संस्थानों के उन्नयन हेतु शिक्षा विभाग को Wonder Cement लि. द्वारा बहुमुल्य सहयोग किया गया है जिससे विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कक्षा-कक्ष, खेल मैदान, चार दिवारी, शौचालय इकाई, विद्यालय स्वागत द्वार, डोम, पाथ-वे, पेयजल सुविधा जैसे आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होंगे। वंडर सीमेंट लि. द्वारा परियोजना क्षेत्र, निम्बाहेड़ा ब्लॉक एवं निकटवर्ती राजकीय विद्यालयों को निरन्तर सहयोग किया जा रहा है। साथ ही विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लेब, विद्यार्थियों के लिये फर्नीचर सेट, विद्युतीकरण, सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाना, खेल मैदानों का विकास, पौधारोपण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं।
राजकीय विद्यालयों को मिले इस अमूल्य सहयोग के लिये मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, चिश्रौडग़ढ़ दशोरा ने शिक्षा विभाग की और से कम्पनी प्रबन्धन को हार्दिक अभार ज्ञापित करते हुए कहा की शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन के लिये Wonder Cement लि. के सहयोग एवं तत्परता से पुरे क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का स्वरुप बदल रहा है एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर पर नि:शुल्क कक्षाएं अनवरत रुप से जारी हैं। साथ ही मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, चित्तौडग़ढ़ में निर्माणाधीन वंडर सीमेंट ट्रेनिंग सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स जो की आधुनिक सुविधा युक्त होगा। इस ट्रेनिंग सेन्टर द्वारा जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षण सुलभता पूर्ण एवं नवीनतम रुप में संपादित हो पायेगा।

