Sunday, August 9, 2026 |
Home Tech Worldअब Whatsapp पर AI संभालेगा छोटे कारोबारियों का बिजनेस सभी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा

अब Whatsapp पर AI संभालेगा छोटे कारोबारियों का बिजनेस सभी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा

बिजनेस एआई छोटे कारोबारियों की बिक्री और ग्राहक संख्या बढ़ाने में मिलेगी मदद

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बीआर न्यूज नेटवर्क | WhatsApp ने भारत में छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए ‘बिजनेस एआई’ फीचर लॉन्च करने की घोषणा की है। यह नया एआई आधारित फीचर WhatsApp Business ऐप पर सीधे उपलब्ध होगा, जिससे कारोबारी बिना किसी अतिरिक्त प्लेटफॉर्म या सॉफ्टवेयर के ग्राहकों के सवालों का जवाब दे सकेंगे, लीड्स मैनेज कर सकेंगे और बिक्री बढ़ा सकेंगे।

ग्राहकों को मिलेगा 24×7 एआई सपोर्ट
WhatsApp पर बिजनेस एआई कारोबारियों को चौबीसों घंटे ग्राहकों के सवालों का जवाब देने में सक्षम बनाएगा। यह फीचर उत्पादों, सेवाओं, कीमत, डिस्काउंट, शिपिंग और ऑर्डर से जुड़े सवालों का ऑटोमेटिक जवाब देगा। कारोबारी जरूरत पडऩे पर खुद भी चैट संभाल सकेंगे। इसके जरिए ग्राहक किसी भी समय अपने सवाल पूछ सकेंगे और तुरंत जवाब प्राप्त कर पाएंगे, जिससे ग्राहक अनुभव पहले की तुलना में अधिक बेहतर और तेज होगा।

सभी भारतीय भाषाओं में करेगा काम
कंपनी के अनुसार यह फीचर भारत की सभी स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। इससे छोटे कारोबारी अपनी पसंदीदा भाषा में ग्राहकों से संवाद कर पाएंगे। जल्द ही WhatsApp चैट के भीतर ही यूपीआई के जरिए सीधे भुगतान की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इससे ग्राहकों को अलग एप्लिकेशन पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और खरीदारी की पूरी प्रक्रिया अधिक आसान और सुविधाजनक बन जाएगी।

छोटे कारोबारियों के लिए बनेगा गेम चेंजर
Meta India के बिजनेस मैसेजिंग डायरेक्टर Ravi Garg ने कहा कि छोटे कारोबार भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और बिजनेस एआई उनके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्राहकों के बढ़ते सवालों को संभालना छोटे कारोबारियों की सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे एआई काफी हद तक आसान बना देगा। इससे कारोबारी अपने समय का बेहतर उपयोग कर सकेंगे और बिजनेस ग्रोथ पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे।

कारोबारियों ने देखे बेहतर परिणाम
100 प्रतिशत प्लांट आधारित पर्सनल केयर ब्रांड Soil Concept और कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग बिजनेस The Purple Sunset जैसे कारोबारियों ने बिजनेस एआई का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। Soil Concept की सह-संस्थापक Tuba Siddiqui के अनुसार एआई सपोर्ट मिलने के बाद उनकी कन्वर्जन रेट 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं The Purple Sunset की संस्थापक Gunveen Kaur ने बताया कि उनकी बिक्री में करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों का कहना है कि एआई की मदद से ग्राहकों के सवालों का तेजी से जवाब देना संभव हुआ है, जिससे नए ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।



You may also like

Leave a Comment