नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | Simca Advertising Limited मुंबई और महाराष्ट्र में आउट ऑफ होम (“ओओएच”) मीडिया पर ध्यान केंद्रित करते हुए विज्ञापन सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी द्वारा एलईडी (“लाइट-एमिटिंग डायोड”) स्क्रीन की खरीद और स्थापना पर पूंजी निवेश करने, Capital World Media Services Private Limited के साथ 20 एलईडी डिजिटल विज्ञापन स्क्रीन के मुद्रीकरण के लिए रणनीतिक सहयोग हेतु पूंजी निवेश करने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 12 मई 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां
जून 2022 में निगमित Simca Advertising Limited, मुंबई और महाराष्ट्र में आउट-ऑफ-होम (“ओओएच”) मीडिया आधारित विज्ञापन सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी सार्वजनिक स्थानों पर अपने ग्राहकों से जुड़े ब्रांडों की मदद करने के लिए होर्डिंग्स, गैन्ट्री, बस पैनल, शेल्टर, कियोस्क, यूटिलिटीज और विनाइल साइनेज सहित कई तरह के आउट-ऑफ-होम विज्ञापन विकल्प प्रदान करती है। कंपनी बिलबोर्ड, ट्रांजिट मीडिया और डिजिटल एलईडी डिस्प्ले पर केंद्रित आउट-ऑफ-होम (ओओएच) विज्ञापन सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी विज्ञापन एजेंसियों, मनोरंजन, रियल एस्टेट, फैशन और लाइफस्टाइल, बीमा और सरकारी संगठनों सहित कई क्षेत्रों में फैले विविध ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है।
वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 11.96 करोड़ रुपए का कुल आय और 1.57 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 49.31 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 5.78 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 75.09 करोड़ रुपए का कुल आय और 9.98 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 78.16 करोड़ रुपए की आय और 10.68 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 13.73 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी
‘Simca Advertising Limited’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 12 मई 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 31,71,600 इक्विटी शेयर 174 से 183 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 58.04 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लोट साइज 600 इक्विटी शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लोट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख बुक रनिंग लीड मैनेजर कंपनी Socradamus Capital Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

