Monday, July 6, 2026 |
Home CommodityWaaree Energies ने भारत में रूफटॉप Solar अपनाने को बढ़ावा देने के लिए ‘Waaree Radiance’ ऑल-इन-वन सोलर किट लॉन्च की

Waaree Energies ने भारत में रूफटॉप Solar अपनाने को बढ़ावा देने के लिए ‘Waaree Radiance’ ऑल-इन-वन सोलर किट लॉन्च की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई प्रधानमंत्री की सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अनुरूप, स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बदलाव में जुटी भारत की अग्रणी कंपनी Waaree Energies Limited ने Waaree Radiance ऑल-इन-वन सोलर किट लॉन्च की है। यह एक संपूर्ण और नवाचारी समाधान है जो देशभर में आवासीय रूफटॉप सोलर को सरल और तेज़ी से अपनाने में सहायक होगा। यह लॉन्चिंग सौर ऊर्जा को अधिक सुलभ, विश्वसनीय और उपभोक्ता-मित्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। Waaree Radiance भारत की एकमात्र ऑल-इन-वन रूफटॉप सोलर किट है, जो उपभोक्ताओं को कई घटकों को अलग-अलग ढूंढने और संयोजित करने की जरूरतों से मुक्त करती है।
Waaree Radiance: ऑल-इन-वन सोलर किट- विशेषताएं:
एक बॉक्स में संपूर्ण समाधान : वारी रेडियंस किट में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के लिए आवश्यक सभी घटक – सोलर मॉड्यूल्स, इन्वर्टर, ACDB, DCDB, लाइटनिंग अरेस्टर, अर्थिंग किट और केबल्स- एक साथ एक ही पैकेज में दिए गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को लगभग 10 अलग-अलग पार्ट्स के समन्वय की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विभिन्न क्षमताएं : किट 3 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के घरेलू उपयोग और 5 मेगावाट तक के वाणिज्यिक व औद्योगिक उपयोग के लिए उपलब्ध हैं, जिससे उपभोक्ता अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।
प्रीमियम कंपोनेंट्स : प्रत्येक किट में वारी द्वारा निर्मित मोनो PERC या TOPCon सोलर मॉड्यूल, उच्च दक्षता वाले इन्वर्टर,Waacab ब्रांडेड केबल्स और विश्वसनीय OEM साझेदारों के गुणवत्ता वाले कंपोनेंट्स शामिल हैं।
ऑनलाइन खरीदारी और पूरे भारत में उपलब्धता : Waaree Radiance किट को वारी की ई-कॉमर्स वेबसाइट, अमेजऩ और फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है, और इसकी होम डिलीवरी भारत के किसी भी कोने में की जा सकती है।
विशेषज्ञ परामर्श और बिना झंझट इंस्टॉलेशन : Waaree परामर्श से लेकर इंस्टॉलेशन तक विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करता है, जिससे उपभोक्ताओं को शोध, कागजी कार्यवाही और अविश्वसनीय कांट्रैक्टर्स से निपटने की परेशानी नहीं होती। इंस्टॉलेशन सहायता भी इस सेवा में शामिल है।
वारंटी और सहायता : किट पर 12 साल की उत्पाद वारंटी, सोलर मॉड्यूल पर 30 साल की प्रदर्शन वारंटी, और इन्वर्टर पर 8 साल की वारंटी मिलती है। ग्राहक अपनी वारंटी के लिए इन्वर्टर को ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं।
सब्सिडी पात्रता: उपभोक्ता पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 78,000 तक की सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं, जिससे सोलर को अपनाना और सस्ता हो जाता है।
Waaree Radiance किट का लॉन्च भारत की रूफटॉप सोलर क्रांति के बीच आया है, जिसने मार्च 2025 तक पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत 10 लाख से ज़्यादा इंस्टॉलेशन हासिल कर लिए हैं। यह योजना न केवल पर्याप्त सरकारी सब्सिडी प्रदान करती है, बल्कि रियायती दरों पर बिना किसी गारंटी के लोन भी देती है, जिससे आम घरों के लिए सोलर वास्तव में किफ़ायती हो जाता है। आवेदन, इंस्टॉलेशन और सब्सिडी वितरण के लिए एक सुव्यवस्थित, पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ, यह योजना लाखों भारतीयों को ऊर्जा उपभोक्ताओं से ऊर्जा उत्पादकों में बदल रही है।
Waaree Energies Limited के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड-रिटेल पंकज वसाल ने कहा, कि वारी रेडियंस सिर्फ एक उत्पाद नहीं, बल्कि भारत के ऊर्जा आत्मनिर्भर भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। हम हर घर तक उच्च गुणवत्ता वाला सोलर समाधान पहुंचाकर परिवारों को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं पर नियंत्रण का सशक्त माध्यम दे रहे हैं। हमारा लक्ष्य सौर ऊर्जा को हर भारतीय के लिए सहज और सर्वव्यापी बनाना है।
Waaree Energies Limited के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, नीलेश मलानी ने कहा कि वारी रेडियंस के साथ हम सौर ऊर्जा को अपनाने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। हमारे उपभोक्ता अनुसंधान में यह सामने आया कि जटिलता और बिखराव सौर ऊर्जा को अपनाने की सबसे बड़ी बाधाएं हैं। वारी रेडियंस इन समस्याओं को खत्म करता है – जैसे कोई नया उपकरण इंस्टॉल करना, उतना ही आसान है इसे अपनाना। यह उत्पाद भारत में स्थायी जीवनशैली और अक्षय ऊर्जा को आम घरों का हिस्सा बनाने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। यह नवाचार भारत के सौर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण में आया है। देश की सौर क्षमता रिकॉर्ड गति से बढ़ रही है, सरकार का लक्ष्य 2030 तक 280 गीगावॉट सौर पीवी और इस बदलाव के प्रमुख स्तंभ के रूप में रूफटॉप सौर ऊर्जा का लक्ष्य है। वारी रेडियंस किट उच्च मॉड्यूल दक्षता, सुव्यवस्थित स्थापना और डिजिटल-प्रथम ग्राहक जुड़ाव के उद्योग रुझानों के अनुरूप है, यह सुनिश्चित करता है कि भारतीय घर स्वच्छ ऊर्जा क्रांति में पूरी तरह से भाग ले सकें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि लाखों घर अभूतपूर्व आसानी, विश्वसनीयता और मन की शांति के साथ सूर्य की ऊर्जा का उपयोग कर सकें।



You may also like

Leave a Comment