Wednesday, May 20, 2026 |
Home AutomobileVolkswagen India ने नई टाइगुन पेश की; 75 प्रतिशत अश्योर्ड बायबैक योजना की भी घोषणा

Volkswagen India ने नई टाइगुन पेश की; 75 प्रतिशत अश्योर्ड बायबैक योजना की भी घोषणा

by Business Remedies
0 comments

मुंबई | बिजनेस रेमेडीज | फोक्सवैगन इंडिया ने नई टाइगुन को 10,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया। नई टाइगुन में ग्राहकों के लिए 40 तक नए अपडेट्स दिए गए हैं। इसके अलावा 9 रंग विकल्प उपलब्ध हैं और 1.0 लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया गया है।

फोक्सवैगन ने नई टाइगुन के लिए उद्योग-अग्रणी च्च्अश्योर्ड बायबैकज्ज् योजना भी घोषित की है। इस योजना के तहत 3 वर्ष या 30,000 किमी तक के उपयोग पर एक्स-शोरूम कीमत के 75% तक अवशिष्ट मूल्य की गारंटी दी जाएगी (शर्तें लागू)। इस नई योजना से ग्राहकों को अधिक भरोसेमंद और निश्चिंत स्वामित्व अनुभव मिलेगा। इस योजना में ग्राहकों को वाहन की पूर्व-निर्धारित वापसी कीमत की गारंटी, खरीद के समय अतिरिक्त भरोसा, एक्सचेंज बोनस और आगे आसानी से नई कार में अपग्रेड करने की सुविधा जैसे लाभ मिलते हैं। यह नई अश्योर्ड बायबैक योजना 31 मई 2026 तक की गई नई टाइगुन बुकिंग पर लागू रहेगी।

इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए फोक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक नितिन कोहली ने कहा, च्च्टाइगुन हमारे भारत में एसयूवीडब्ल्यू सफर की एक अहम गाड़ी रही है। नई टाइगुन के जरिए हमारा प्रयास ग्राहकों को फीचर्स, परफॉर्मेंस, डिज़ाइन और सुरक्षा का संतुलित मेल देने का है। अब तक इस एसयूवी के उच्च वेरिएंट्स को ग्राहकों ने अच्छा प्रतिसाद दिया है और इस मॉडल की लगभग 60 प्रतिशत बिक्री इन्हीं उच्च वेरिएंट्स से होती है। नई टाइगुन के लिए भी हमने वेरिएंट्स इस तरह तैयार किए हैं कि ग्राहकों को आकर्षक कीमत पर बेहतर मूल्य मिल सके।ज्ज्

अश्योर्ड बायबैक योजना के बारे में बात करते हुए नितिन कोहली ने कहा, च्च्अश्योर्ड बायबैक योजना ग्राहकों के लिए तैयार किया गया हमारा उद्योग में एक और अग्रणी पैकेज है। इससे वाहन की स्वामित्व को लेकर ग्राहकों का भरोसा बढ़ता है और नई टाइगुन को चुनने के लिए उन्हें विशेष प्रोत्साहन मिलता है।



You may also like

Leave a Comment