Monday, June 29, 2026 |
Home EducationVJU jaipur Job Fair में 1664 छात्रों को मिला रोजगार, प्रदेश का सबसे बड़ा करियर प्लेटफॉर्म बना

VJU jaipur Job Fair में 1664 छात्रों को मिला रोजगार, प्रदेश का सबसे बड़ा करियर प्लेटफॉर्म बना

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर जयपुर ने रविवार, को एक ऐतिहासिक पल का साक्षात्कार किया जब Vivekananda Global University (VGU), जयपुर और CTPL.io के संयुक्त तत्वावधान में ‘वीजीयू जयपुर जॉब फेयर 2025’ का आयोजन किया गया। यह भव्य आयोजन RIC, मानसरोवर परिसर में संपन्न हुआ, जो न केवल अपने आकार और छात्र भागीदारी के लिहाज से उल्लेखनीय रहा, बल्कि इसकी समावेशिता, बहुविषयक संरचना और तकनीकी दक्षता ने इसे एक मॉडल इवेंट बना दिया।
इस फेयर में कुल 3200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 2000 से अधिक छात्रों ने पहले से ऑनलाइन पंजीकरण किया था और शेष 1200 से अधिक छात्र ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से सीधे स्थल पर पहुँचे। आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि यह केवल वीजीयू के छात्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे राज्यभर के अन्य कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए भी पूर्णत: खुला रखा गया। अन्य संस्थानों से आए 2000 से अधिक छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक सच्चे अर्थों में ‘इंटर-यूनिवर्सिटी’ और ‘ओपन-टू-ऑल’ फेयर में परिवर्तित कर दिया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि हर छात्र को समान और निष्पक्ष अवसर मिल सके। फेयर की सबसे बड़ी विशिष्टता इसकी बहुविषयक प्रकृति रही। इस रोजगार मेले में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, फार्मेसी, मीडिया, डिजाइन, हॉस्पिटैलिटी, साइंस और आर्ट्स जैसे विविध संकायों से छात्रों ने भाग लिया। इस व्यापक भागीदारी ने कंपनियों को एक ऐसा विविध प्रतिभा समूह उपलब्ध कराया जो न केवल विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से आया था, बल्कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी तैयार और सक्षम था। इससे कंपनियों को विभिन्न डोमेन्स में उपयुक्त उम्मीदवारों की उपलब्धता एक ही स्थान पर सुनिश्चित हो सकी।
VGU Jaipur Job Fair 2025 की एक और विशेष उपलब्धि इसका पूर्ण तकनीकी एकीकरण रहा। पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप से संचालित किया गया जिसमें छात्रों और कंपनियों की प्रोफाइलिंग, स्किल्स मैपिंग, इंटरव्यू शेड्यूलिंग और रीयल-टाइम ट्रैकिंग जैसे इनोवेटिव फीचर्स शामिल थे।
VGU के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी, डॉ. धीरज सिंह ने कहा कि हमने इसे सिर्फ वीजीयू के लिए नहीं, बल्कि सभी छात्रों के लिए ओपन किया ताकि योग्य उम्मीदवार कहीं से भी आए, उसे अवसर प्राप्त हो सके। यही कारण है कि यह जयपुर में अब तक का सबसे समावेशी और ओपन जॉब फेयर बन सका। वीजीयू के प्रो-वाइस चांसलर, प्रोफेसर डी.वी.एस. भागवलुलु ने भी इस सोच को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ नौकरियाँ देना नहीं था, बल्कि छात्रों को यह आत्मविश्वास देना था कि वे राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं।विज्ञान संकाय के छात्र विशाल (JMC विभाग, VGU) ने कहा कि मेरे लिए यह एक सपना पूरा होने जैसा रहा। मुझे मेरे पसंदीदा क्षेत्र में जॉब मिला और वो भी एक ही दिन में—वह भी बिना किसी जटिल प्रक्रिया के। वहीं उदयपुर से विशेष रूप से इस फेयर में भाग लेने आई तनिषा ने बताया, कि मैं तीन महीने से नौकरी की तलाश कर रही थी और यहाँ सिर्फ तीन घंटे में 4 लाख का सालाना पैकेज मिल गया। यह मेरे लिए अविश्वसनीय अनुभव रहा, और इसके लिए मैं वीजीयू की आभारी हूं।’
इस जॉब फेयर में 100 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया, जिनकी भागीदारी ने आयोजन की विश्वसनीयता और सफलता को एक नई ऊँचाई दी। Tech Mahindra और TCS जैसी आईटी कंपनियों ने टेक्नोलॉजी रोल्स के लिए उम्मीदवारों की तलाश की, जबकि AU Small Finance Bank, ICICI Prudential और HDFC Life  जैसी फाइनेंस कंपनियों ने BFSI सेक्टर के लिए चयन किया। Decathlon और Reliance Retail ने रिटेल और कस्टमर ऑपरेशंस के प्रोफाइल्स ऑफर किए, वहीं BYJUÓS और Jaro Education  जैसी एडटेक कंपनियाँ शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अवसरों के लिए सक्रिय रहीं। हेल्थकेयर में Sun Pharma और Parul Healthcare ने युवाओं को मेडिकल और सपोर्ट रोल्स ऑफर किए, और वहीं Vivo, Nagarro, Just Dial तथा Teleperformance  जैसी कंपनियों ने भी विभिन्न प्रोफाइल्स में उम्मीदवारों का चयन किया। इस विविध भागीदारी ने छात्रों को एक ही मंच पर कई करियर विकल्पों तक पहुंच दिलाई।



You may also like

Leave a Comment