Friday, July 3, 2026 |
Home CommodityShree Cement हरित ऊर्जा के उपयोग में अग्रणी, 60 फीसदी ऊर्जा आ रही नवीकरणीय स्रोतों से

Shree Cement हरित ऊर्जा के उपयोग में अग्रणी, 60 फीसदी ऊर्जा आ रही नवीकरणीय स्रोतों से

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Shree Cement सस्टेनेबल मैनुफैक्चरिंग में नए बेंचमार्क स्थापित करना जारी रखे हुए है, कंपनी की बिजली की 60 फीसदी जरूरत अब हरित ऊर्जा से पूरी हो रही है। Shree Cement की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 582 मेगावॉट के आंकड़े पर पहुंच गई है, और कंपनी ने कम कार्बन के सीमेंट उत्पादन में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत बना लिया है। हाल ही में जोधपुर में 60.3 मेगावॉट के सोलर प्लांट की शुरूआत से इस हरित रूपान्तरण को और गति मिली है। जलवायु के अनुकूल संचालन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए श्री सीमेंट नवीकरणीय इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर रही है, सस्टेनेबिलिटी (स्थायित्व) कंपनी की विकास योजनाओं का अभिन्न हिस्सा है।

इसकी मैनुफैक्चरिंग युनिट्स में बड़े पैमाने पर सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी एवं वेस्ट हीट रिकवरी सिस्टम की तैनाती इसी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस उपलब्धि पर बात करते हुए एमएम राठी, जॉइंट प्रेजीडेन्ट- पावर मैनेजमेन्ट, Shree Cement  ने कहा कि हम सस्टेनेबिलिटी, इनोवेशन एवं परफोर्मेन्स पर ध्यान केन्द्रित करते हुए भविष्य के लिए तैयार संगठन का निर्माण कर रहे हैं। हरित ऊर्जा की ओर हमारा रूपान्तरण न सिर्फ कारोबार की दृष्टि से जरूरी है बल्कि स्वच्छ एवं अधिक जिम्मेदार भविष्य के लिए हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस यात्रा के माध्यम से हम पूरे सीमेंट उद्योग में नए बेंचमार्क स्थापित करना चाहते हैं।’ कंपनी ने सोर्सिंग से लेकर उत्पादन, पैकेजिंग एवं लॉजिस्टिक्स तक अपनी सम्पूर्ण मूल्य श्रृंखला के हर पहलु में हरित ऊर्जा समाधानों को शामिल किया है। इसका उद्देश्य कार्बन फुटप्रिन्ट को कम करना तथा लम्बी अवधि में ऊर्जा सुरक्षा और संचालन दक्षता को सुनिश्चित करना है। डेटा उन्मुख ऊर्जा प्रबन्धन प्रणाली से इस बदलाव को समर्थन मिलता है जिससे न सिर्फ दक्षता में सुधार होता है बल्कि जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता भी कम होती है। स्थायित्व की दिशा में कंपनी के प्रयासों के चलते इसे एस एण्ड पी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2025 में ‘इंडस्ट्री मुवर’ के खिताब तथा केयर ऐज ईएसजी 1 रेटिंग से सम्मानित किया गया है, जो ईएसजी परफोर्मेन्स में श्री सीमेंट के नेतृत्व की पुष्टि करता है।



You may also like

Leave a Comment