निवेशक 10 सितम्बर तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ मेें आवेदन
बिजनस रेमेडीज। पुणे आधारित ‘Vision Infra Equipment Solutions Limited’ मुख्य रूप से सडक़ निर्माण मशीनों के किराये के साथ-साथ इन मशीनों का व्यापार और मरम्मत सेवा में संलग्न प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा अतिरिक्त उपकरणों की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण,कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए धन जुटाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १० सितम्बर को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: Vision Infra Equipment Solutions Limited की स्थापना 2015 में हुई थी और यह हवाई अड्डों, स्मार्ट शहरों, सिंचाई, इमारतों और कारखानों, खनन, रेलमार्ग आदि के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के सेवा पोर्टफोलियो में सडक़ निर्माण मशीनों के किराये के साथ-साथ इन मशीनों का व्यापार और मरम्मत भी शामिल है।
वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने कुल राजस्व 162.54 करोड़ रुपए एवं 5.14 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ,वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 305.10 करोड़ रुपए एवं 9.27 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 368.89 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 9.18 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 349.65 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 26.68 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 7.63 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 15.43 रुपए का EPS अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Vision Infra Equipment Solutions Limited’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 10 सितम्बर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 65,16,000 शेयर 155 से 163 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 106.21 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लॉट साइज 800 शेयरों का है। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

