Monday, June 29, 2026 |
Home Metro City Specialविजयवर्गीय अकाउंटिंग सर्विस एंड स्किल्स एकेडमी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

विजयवर्गीय अकाउंटिंग सर्विस एंड स्किल्स एकेडमी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। विजयवर्गीय अकाउंटिंग सर्विस&स्किल्स एकेडमी में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति प्रस्तुति कर मिठाई वितरित कर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
नि:शुल्क बैच कि बालिकाओं, महिलाओं को अध्ययन सामग्री वितरित कि गई। साथ ही बालिकाओं को 6000 रूपये कि कोर्स स्कॉलरशिप प्रदान कि गई।
पुलवामा दिवस पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह, भोजन वितरण कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।
संस्था सहयोग से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले सभी स्टूडेंट्स को सहयोग राशि प्रदान कि गई।
संस्था प्रमुख आशीष विजयवर्गीय द्वारा गणतंत्र दिवस, महाकुंभ, बसंत पंचमी कि सभी को शुभकामना प्रेषित कि गई।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद नीरज अग्रवाल, पार्षद एडवोकेट सुनील दत्त शर्मा, सीए पवन कानूनगो, कैलाश विजयवर्गीय, तरविंदर सिंहऔर समाज के विशिष्ट सदस्य उपस्थिति रहे।



You may also like

Leave a Comment