बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर | महारानी फार्म, दुर्गापुरा स्थित विद्यास्थली पब्लिक स्कूल, जयपुर में वार्षिकोत्सव बडे ही धुमधाम से मनाया गया। इस वार्षिकोत्सव में विद्यालय के करीब 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थी एवं विद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टॉफ इस वार्षिकोत्सव को लेकर बहुत ही उत्साहित था। विद्यालय के सभी जगह विभिन्न वेशभूषा कार्यक्रम अनुसार पहने विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक था जो कि उनके हावभाव से प्रतीत हो रही थी। विद्यालय के वार्षिकोत्सव का उदघाटन मंजू शर्मा, सांसद जयपुर ने किया एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेडम, गृह राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार थे। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर पी.सी.त्रिवेदी, पूर्व कुलपति मदस विश्विद्यालय, अजमेर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय के संस्थापक कुपलति प्रो. बी.एल. वर्मा ने की। इस वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. संध्या सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर सरस्वती वंदना, गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य सीनियर कक्षाओं की छात्राओं द्वारा किया गया। कक्षा नर्सरी के. जी. के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें वो बहुत ही मासूमियत से नृत्य प्रस्तुत करते दिखे एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। महिला सशक्तिकरण पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रस्तुति दी गई एवं समाज में महिला सशक्तिकरण का सकारात्मक प्रभाव समझाया। इस अवसर पर रामायण का मंचन बहुत ही पौराणिक रूप से प्रस्तुत किया गया। सभी अभिभावक इस प्रस्तुति को देख कर बहुत ही आनन्दित हुये एवं इस रामायण प्रकरण की प्रस्तुति को बहुत ही जोरदार तरीके से सराहा।
कार्यक्रम में भागवत गीता श्लोक का मंचन किया। प्रकृति एवं प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रहने के लाभ भी दर्शाये गये। विभिन्न प्रांतीय नृत्य जैसे राजस्थानी, पंजाबी का मंचन बहुत ही प्रभावी तरीके से किया गया। जो कि राष्ट्रीय एकता को दर्शाते है। कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने विद्यालय के इस कार्यक्रम को बहुत लाभदायक बताया एवं सभी अभिभावकों केा इस कार्यक्रम में बताये गये सामाजिक सरोकार को अपने जीवन में उतारने से समाज को अग्रिम स्तर पर ले जाने के लिये कहा। साथ ही इस तरह के कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा किये गये इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा अपनी प्रतिभा को विकसित करने का अवसर अपने पास रखना चाहिये जो कि सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में जवाहर सिंह बेडम ने अपने उदबोधन में विद्यालय द्वारा इस तरह के कार्यक्रम करवाने के लिए एवं छात्र-छात्राओं को इस प्रकार के अवसर प्रदान कराने के कारण सभी प्रतिभाओं को समाज के सामने लाने के लिये विद्यालय की सराहना की एवं समाज में इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा परिवर्तन आना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रो. बी.एल. वर्मा ने सभी अभिभावको को अपने-अपने बच्चों को विद्यालय के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम किये जाने मंत्र का सदुपयोग करने की सलाह दी। जिससे वे अपने व्यक्तिव को सुदृढ़ कर सकें।

