Friday, July 17, 2026 |
Home Tech WorldTCS का चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़ा; 31 रुपए डिविडेंड की घोषणा

TCS का चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़ा; 31 रुपए डिविडेंड की घोषणा

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज | मुंबई/आईएएनएस | देश की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026 के चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा की। इस दौरान कंपनी ने बताया कि उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ा है।

एक्सचेंज फाइलिंग में दिग्गज आईटी कंपनी ने बताया कि उसने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 13,718 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) दर्ज किया, जो पिछले साल (वित्त वर्ष 2025) की इसी तिमाही में 12,224 करोड़ रुपए था। आईटी कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशन्स से कुल आय (रेवेन्यू) में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है, जो सालाना आधार पर 9.6 प्रतिशत बढक़र 70,698 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 64,479 करोड़ रुपए था। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का प्रदर्शन और भी मजबूत रहा। इस दौरान मुनाफा 28.7 प्रतिशत बढ़ा, जबकि रेवेन्यू में 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर के कृतिवासन ने नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कंपनी ने लगातार तीसरी तिमाही में ग्रोथ दर्ज की है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ग्रोथ प्रमुख बाजारों और ज्यादातर इंडस्ट्री सेगमेंट्स में संतुलित रूप से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद ग्राहकों का टेक्नोलॉजी निवेश पर भरोसा बना हुआ है, जिससे भविष्य में कंपनी को अच्छे मौके मिलेंगे। कृतिवासन ने कहा कि भले ही मैक्रोइकॉनॉमिक चुनौतियां बनी हुई हैं, लेकिन ग्राहकों का टेक्नोलॉजी में निवेश जारी है, जो हमारे लिए आगे के अवसरों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों को तगड़े डिविडेंड का तोहफा भी दिया है।



You may also like

Leave a Comment