Sunday, June 28, 2026 |
Home Business Remediesवेदांता रिसोर्सेज ने देशनी नायडू को सीईओ नियुक्त किया

वेदांता रिसोर्सेज ने देशनी नायडू को सीईओ नियुक्त किया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/दिल्ली। भारत, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, सऊदी अरब, यूएई, दक्षिण कोरिया, ताईवान, जापान, नामिबिया और लाइबेरिया में फैली विविध प्राकृतिक संसाधन, ऊर्जा एवं टेक्नोलॉजी कंपनी वेदांता रिसोर्सेज ने आज देशनी नायडू को चीफ एक्जक्टिव ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की है, वे 20 जनवरी 2025 से इस पद का कार्यभार संभालेंगी। इससे पहले देशनी वाले बेस मैटल्स में सीईओ के पद पर कार्यरत थीं, जो निकल एवं कॉपर की अग्रणी उत्पादक है। वे 2014 से 2020 के दौरान भी वेदांता के साथ जुड़ी रहीं हैं, इस दौरान उन्होंने अफ्रीका बेस मैटल्स की सीईओ और वेदांता जिंक इंटरनेशनल की सीईओ सहित कई वरिष्ठ लीडरशिप भूमिकाओं में कंपनी को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। एक प्रतिष्ठित एवं डायनामिक ग्लोबल लीडर देशनी के पास विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में रिसोर्सेज के कारोबार और विविध धातु एवं खनिजों के कारोबार में 27 सालों का अनुभव है।
इस नियुक्ति पर बात करते हुए अनिल अग्रवाल, चेयरमैन, वेदांता ग्रुप ने कहा कि देशनी हमारी यात्रा के महत्वपूर्ण चरण में हमारे साथ जुड़ी हैं। पिछले 25 सालों में हम रिसोर्सेज सेक्टर में भारत के चैम्पियन के रूप में उभरे हैं। अब हम विकास के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जो हमें देश और दुनिया भर को सेवाएं प्रदान करने वाली 100 बिलियन डॉलर की क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी एवं टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में स्थापित करेगा। वेदांता में हम हमेशा से एक उद्देश्य के साथ ही कारोबार करते हैं।



You may also like

Leave a Comment