Friday, August 21, 2026 |
Home Commodityउभरती टेक्नोलॉजी Vedanta के इंजीनियरिंग कार्यबल को कर रही प्रोत्साहित; Vedanta के विभिन्न क्षेत्रों में 30 फीसदी से अधिक कर्मचारी हैं इंजीनियर

उभरती टेक्नोलॉजी Vedanta के इंजीनियरिंग कार्यबल को कर रही प्रोत्साहित; Vedanta के विभिन्न क्षेत्रों में 30 फीसदी से अधिक कर्मचारी हैं इंजीनियर

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेेमेडीज/नई दिल्ली भारत के अग्रणी क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी ट्रांजिशन मैटल्स, ऑयल एंड गैस एवं टेक्नोलॉजी ग्रुप Vedanta Limited ने अपने इंजीनियरों के उत्कृष्ट योगदान का जश्न मनाया, जो कंपनी के संचालन एवं इनोवेशन का आधार हैं। वेदांता के 30 फीसदी से अधिक कर्मचारी इंजीनियर हैं, जो इलेक्ट्रोनिक्स, कैमिकल, पेट्रोलियम, इलेक्ट्रिकल, मैटेलर्जिकल, माइनिंग (खनन) एवं थर्मल इंजीनियरिंग से लेकर विशेष क्षेत्रों जैसे एनवायरनमेन्ट, डि?ाइन, आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स, डेटा साइंस, रीन्युएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा), रोबोटिक्स में सक्रिय हैं। वे एक साथ मिलकर संचालन में उत्कृष्टता को सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक प्रयास कर रहे हैं तथा भारत के ओद्यौगिक विकास की कहानी को मजबूत बना रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि Vedanta  के 30 फीसदी इंजीनियर महिलाएं हैं, जो इसके कोर उद्योगों में लिंग समावेशन को ब?ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कन्सल्टिंग फर्म अवतार द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार मैनुफैक्चरिंग में महिलाओं की भागीदारी 3 फीसदी (कोर इंजीनियरिंग) है। वेदांता देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से इंजीनियरिंग प्रतिभा को अपने साथ जोड़ रही है। वित्तीय वर्ष 25 में Vedanta  ने आईआईटी, एनआईटी एवं अग्रणी निजी संस्थानों, जम्मू-कश्मीर एवं उत्तर-पूर्व के संस्थानों सहित 50 प्र्रतिष्ठित कॉलेजों के 500 से अधिक इंजीनियरों को अपने साथ जोड़ा है। साथ ही दुनिया के कुछ सबसे बड़े और सबसे आधुनिक स्मेल्टर्स, पावर प्लांट्स, कास्ट हाउसेज एवं खानों के साथ वेदांता ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में डिजिटल तकनीकों को अपनाया है, इन तकनीकों ने कंपनी द्वारा संचालन, निगरानी, प्रशिक्षण एवं पैमाने को नया आयाम दिया है। इनोवेशन, वेदांता के मूल्यों का आधार है। जहां आईआईओटी (इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स), एआई और एलआईडीएआर द्वारा पावर्ड भावी डिवाइसेज और ड्रोन्स रियल टाईम में प्रतिबंधित क्षेत्रों को मॉनिटर करते हैं, इनका संचालन भी देश के सबसे प्रतिभाशाली इंजीनियरों द्वारा किया जाता है। वेदांता एलुमिनियम के इंजीनियर दुनिया के सबसे बडे एलुमिनियम स्मेल्टर्स और विश्वस्तरीय रिफाइनरी के संचालन द्वारा भारत के एलुमिनियम उद्योग के भविष्य को नया आयाम दे रहे हैं। वेदांता के संचालन में मौजूद विशेषज्ञता, उत्कृष्ट परफोर्मेन्स तथा उच्च गुणवत्ता के एलुमिनियम उत्पादन को सुनिश्चित करती हैं। दुनिया भर के टेक्नोलॉजी प्रदाताओं, तथा उभरते टेक-स्टार्टअप के सहयोग से कंपनी नए आधुनिक समाधान लेकर आती है और सुनिश्चित करती है कि इसके कर्मचारियों को उनके डोमेन में लगातार अपस्किल किया जाए। डिजिटलीकरण, एआई और रोबोटिक्स के इनोवेशन के जरिए वे भारत को इस महत्वपूर्ण सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रहे हैं।
Vedanta की सब्सिडरी हिंदुस्तान जिंक के इंजीनियर दुनिया के कुछ सबसे आधुनिक खनन संचालन को सुनिश्चित कर रहे हैं, वे दुनिया की सबसे बड़ी भूमिगत जिंक खदानों और दुनिया के सबसे बड़े जिंक-लैड स्मेल्टर्स का संचालन करते हैं। टेली-रिमोट सिस्टम, एआई/एमएल, रोबोटिक्स, 3डी ज्योलोजिकल मैपिंग का उपयोग कर वे धातु के उत्पादन को नया आयाम देते हैं, इसे अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और स्थायी बनाते हैं। कैयर्न ऑयल एंड गैस में वेदांता के पेट्रोलियम और मैकेनिकल इंजीनियर आधुनिक डिजिटल ट्विन्स, आधुनिक ऑयल रिकवरी टेक्नोलॉजी तथा रखरखाव के लिए डिजिटल टेक को अपना कर भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑयलफील्ड्स से प्रभावी एवं भरोसेमंद उत्पादन को सुनिश्चित कर रहे हैं। वे देश में ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित कर स्थायित्व को बढ़ावा दे रहे हैं। वेदंता पावर की बात करें तो तीन थर्मल पावर प्लांट्स के इंजीनियर महत्वपूर्ण कार्यों जैसे कंट्रोल एवं इंस्ट्रुमेंटेशन, विद्युत उत्पादन, प्लांट की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करते हैं, जिससे राज्यों के ग्रिड के लिए चौबीसों घण्टे बिजली का उत्पादन होता है। Vedanta के आयरन ओर कारोबार सेसा गोवा के इंजीनियर, उत्कृष्ट आयरन ओर उत्पादन को सुनिश्चित करते हैं। इसी तरह उड़ीसा के फैकोर- वेदांता का फैरोक्रोम कारोबार में इंजीनियर मैटेलर्जिकल, मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल एवं सिविल विशेषज्ञता के जरिए खनन, कैप्टिव पावर में उत्कृष्टता को सुनिश्चित करते हैं। अपने इंजीनियरिंग कार्यबल को भविष्य के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता ही वेदांता की सफलता का आधार हैं।



You may also like

Leave a Comment